नॉर्थ ईस्ट

कोविड प्रावधान का उल्लंघन करने के आरोप में शिअद नेता मजीठिया के खिलाफ मामला दर्ज

किर्तेश ढोबले

अमृतसर:  कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिये जारी प्रावधानों का उल्लंघन करने के आरोप में शिरोमणि अकाली दल नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ( SAD leader Bikram Singh Majithia) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। रविवार को यहां जारी सरकारी बयान में कहा गया है कि संबंधित अधिनियम के प्रावधानों के तहत सुलतानविंड पुलिस थाने में यह मामला दर्ज किया गया है ।

बयान में कहा गया है कि कोविड प्रावधानों का उल्लंघन करते हुये शनिवार को अमृतसर शहर के प्रवेश द्वार पर सैकड़ों शिअद कार्यकर्ताओं ने मजीठिया का स्वागत किया। इसमें कहा गया है कि शिअद समर्थकों को पंजाब के पूर्व मंत्री को माला पहनाते और ‘सिरोपा' पहनाते देखा गया। इसमें कहा गया है कि इन कार्यकर्ताओं की तस्वीरें भी हैं ।

बयान में कहा गया है कि मजीठिया और उनके समर्थकों ने कोविड संबंधी प्रावधानों तथा निवार्चन आयोग की ओर से लगाये प्रतिबंधों का उल्लंघन किया । इसमें कहा गया है कि प्राथमिकी दर्ज किये जाने के बाद पुलिस कानून के अनुसार कार्रवाई करेगी । उल्लेखनीय है कि, मजीठिया के खिलाफ पिछले महीने एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था और उन्हें पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत मिली है। (एजेंसी)

Weather Update Live: देश भर में बारिश से हाहाकार! फ्लाइट-रेलवे सभी लेट, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

जहां से कुणाल कूदा, आखिर क्यों कहा जाता है उसे खवड्या पहाड़ी? जानें संभाजीनगर की इस जगह को कैसे मिला नाम

Explainer: क्या है मनुस्मृति, राहुल गांधी के बयान से क्यों छिड़ी बहस; महिलाओं के लिए इसमें ऐसा क्या?

दिल्ली में बारिश ने लगाया हवाई सफर पर ब्रेक! 12 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित, एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली में फिर होगा कॉकरोचों का जुटान, CJP ने किया मार्च का ऐलान, इस बार जंतर-मंतर नहीं इंडिया गेट पर प्रदर्शन