असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (सोर्स-सोशल मीडिया) 
नॉर्थ ईस्ट

असम मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा, CM हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने पास रखे कई महत्वपूर्ण मंत्रालय

Assam Cabinet: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्यपाल की मंजूरी के बाद मंत्रिपरिषद के सदस्यों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। गृह और ऊर्जा समेत कई महत्वपूर्ण विभाग सीएम के पास।

करुणा नंद शाहवाल

Himanta Biswa Sarma Cabinet Distribution: असम की राजनीति में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य मंत्रिपरिषद के सदस्यों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को सौंपे गए विभागों के बंटवारे की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने स्वयं कई अहम और राजनीतिक विभाग अपने पास रखे हैं, जिनमें गृह एवं राजनीतिक विभाग, लोक निर्माण विभाग (भवन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग), लोक निर्माण विभाग (सड़कें), ऊर्जा विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क, मुद्रण एवं लेखन सामग्री जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय शामिल हैं।

इसके अलावा जिन विभागों का आवंटन किसी अन्य मंत्री को नहीं किया गया है, उनकी जिम्मेदारी भी मुख्यमंत्री के पास ही रहेगी। इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए कहा कि उन्हें मंत्रिपरिषद के सदस्यों के बीच विभागों के बंटवारे की घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है।

अश्विनी राय को मिला अल्पसंख्यक विभाग

डॉ. अश्विनी राय सरकार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, मृदा संरक्षण, तथा अल्पसंख्यक कल्याण एवं विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अशोक सिंघल को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग मिला है। बिमल बोरा को सांस्कृतिक कार्य, उद्योग एवं वाणिज्य, सार्वजनिक उपक्रम तथा ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ मामलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बिस्वजीत दैमारी को हथकरघा, वस्त्र, खेल एवं युवा कल्याण, कौशल विकास तथा जनजातीय आस्था एवं संस्कृति विभाग दिया गया है।

नए चेहरों को बड़ी जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बेहद करीबी सहयोगी माने जाने वाले जयंत मल्लाबरुआ को वित्त, पर्यावरण एवं वन तथा खनन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। कौशिक राय को खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण, शहरी विकास तथा सहकारिता विभाग मिला है। केशव महंता को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा सामान्य प्रशासन विभाग सौंपा गया है। कृष्णेंदु पॉल को सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, पहाड़ी क्षेत्र विकास तथा बराक घाटी विकास विभाग दिया गया है।

पुराने सहयोगियों पर जताया भरोसा

डॉ. रनोज पेगू को स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, जनजातीय मामले (मैदानी) तथा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग सौंपा गया है। सुशांत बोरगोहैन को जल संसाधन तथा न्यायिक विभाग दिया गया है। निलिमा देवी को पशुपालन एवं पशु चिकित्सा तथा मत्स्य पालन विभाग मिला है। पियूष हजारिका को कृषि, सिंचाई तथा संसदीय कार्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। मुख्यमंत्री सरमा ने सभी मंत्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार टीमवर्क और समर्पण के साथ असम के विकास और समृद्धि को और गति देगी।

Ganesh Chaturthi 2026: आंध्र प्रदेश में सभी गणेश पंडालों को मिलेगी मुफ्त बिजली, नारा लोकेश का बड़ा ऐलान

राजनाथ सिंह ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति से की मुलाकात, सुरक्षा-शांति का दोहराया संकल्प, अहम मुद्दों पर बनी सहमति

PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प अभियान चलाएगी BJP, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी पर जोर

BRS के कई विधायक सस्पेंड, सदन में नारेबाजी और हंगामे पर स्पीकर का एक्शन; तेलंगाना में कई नेताओं पर FIR

हिम्मत कैसे हुई मजिस्ट्रेट की? कॉकरोच को 5 लाख का नोटिस देने पर भड़के CJI, अधिकारियों को लगाई फटकार