सलमान खान को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।  
मूवीज़

गलती से भेजा गया था मैसेज, सलमान खान को धमकी देने वाले ने मांगी माफी

18 अक्टूबर को मुंबई ट्रैफिक पुलिस को व्हाट्सएप पर एक धमकी भरा मैसेज आया था, जिसमें सलमान खान से 5 करोड़ रुपए की डिमांड की गई थी। इसमें चेतावनी भी दी गई थी कि अगर अभिनेता ने पैसे नहीं दिए तो उनका हाल NCP नेता बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा।

शिवानी मिश्रा

मुंबई: सलमान खान को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। बीते दिन तो ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर अभिनेता के लिए धमकी भरा मैसेज आया था, जिसमें 5 करोड़ रुपये की मांग भी की गई थी। बता दें कि अब मैसेज भेजने वाले शख्स ने अपनी गलती मानी है कि वो मैसेज गलती से भेजा गया था।

बता दें कि पहले उस शख्स ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का बताया था और कहा था कि अगर वो मांगी हुई रकम दे देते हैं तो वह बिश्नोई से उनकी दुश्मनी को खत्म करवा देगा।

क्या है मामला?

बता दें कि 18 अक्टूबर को मुंबई ट्रैफिक पुलिस को व्हाट्सएप पर एक धमकी भरा मैसेज आया था, जिसमें सलमान खान से 5 करोड़ रुपए की डिमांड की गई थी। इसमें चेतावनी भी दी गई थी कि अगर अभिनेता ने पैसे नहीं दिए तो उनका हाल NCP नेता बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा। बता दें कि 12 अक्टूबर को बाबा सिद्दकी की हत्या कर दी गई थी।

पहले उस शख्स ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का बताया था और कहा

मैसेज पर मिली थी धमकी

बता दें कि मैसेज में लिखा गया था कि इसे हल्के में प्लीज मत लीजिए। अगर सलमान खान जिंदा रहना चाहते हैं और लॉरेंस बिश्नोई से अपनी दुश्मनी खत्म करना चाहते हैं, तो उनको 5 करोड़ रुपये देने होंगे। मैसेज में आगे लिखा था कि अगर पैसे नहीं दिए गए, तो सलमान का हाल भी बाबा सिद्दीकी से बुरा होगा।'

क्या बोली पुलिस?

पुलिस के मताबिक उस व्यक्ति ने स्वयं को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का करीबी बताया था और दावा किया कि वो सलमान खान और गैंगस्टर के बीच समझौता भी करा सकता है।

Delhi Protest Live: अभिजीत दिपके पहुंचे दिल्ली, हिरासत में लिए गए जंतर-मंतर जाने की कोशिश कर रहे राज्यसभा MP

राहुल गांधी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका युवाओं का दर्द, पुलिस कार्रवाई पर जवाबदेही की मांग

BJP ने खुद साबित की अपनी तानाशाही... मल्लिकार्जुन खरगे ने लगाए आरोप, कांग्रेस ने पूछे 3 बड़े सवाल

टाइम मैगजीन में जगह मिली, मार्टिन लूथर किंग जूनियर की वो कहानी जो सबसे कम उम्र में नोबेल शांति पुरस्कार दिलाई

पहली बार CJP के समर्थन में आए राहुल गांधी, सौरव-आशुतोष को तिहाड़ भेजने पर जताई नाराजगी, बोले- यह कायरता है