सुपरस्टार रजनीकांत की पत्नी को PM नरेंद्र मोदी ने किया फोन (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम) 
मूवीज़

सुपरस्टार रजनीकांत की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती, जानिए पूरा मामला

73 वर्षीय अभिनेता रजनीकांत को 1 अक्टूबर की देर रात अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। सूत्रों के मुताबिक, देर रात उन्हें पेट में तेज दर्द की शिकायत हुए, जिसके बाद उन्हें चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

निक्की राय

चेन्नई: सोमवार 30 सितंबर की देर रात साउथ सुपरस्टार रजनीकांत को अचानक चेन्नई के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि उनके पेट में देर रात अचानक तेज दर्द हुआ। वहीं, कुछ रिपोर्टे्स का दावा है कि उन्हें ब्लडप्रेशर की दिक्कत है, जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। अब जानकारी सामने आ रही है कि 1 अक्टूबर को उनके सभी टेस्ट होंगे।

रजनीकांत की बिगड़ी तबीयत

न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार 1 अक्टूबर को 73 साल के रजनीकांत की सर्जरी की जाएगी। वहीं ANI के मुताबिक, रजनीकांत को सोमवार 30 सितंबर चेन्नई के अपोलो अस्पताल में तेज पेट दर्द की शिकायत के कारण भर्ती करवाना पड़ा था। हालांकि अब उनकी हालत पहले से ठीक है।

पहले भी रजनीकांत हो चुके हैं बीमार

इससे 4 साल पहले, 2020 में भी रजनीकांत अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं। दरअसल, उस वक्त उन्हें हाई ब्लडप्रेशर और थकावट की समस्या थी। इस कारण उस दौरान उनको अस्पताल में एडमिट करवाना पड़ा था। बाद में उनका बीपी नॉर्मल होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। साथ ही डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की भी सलाह दी थी।

8 साल पहले हो चुका है किडनी ट्रांसप्लांट

सूत्रों की मानें, तो 1 अक्टूबर को रजनीकांत को हार्ट से जुड़ी कोई सर्जरी होने वाली है, लेकिन आपको बता दें इससे पहले सुपरस्टार का 2016 में किडनी ट्रांसप्लांट हो चुका है। इस दौरान हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में उनका इलाज हुआ था। उस वक्त भी एक्टर को हैदराबाद के अपोलो अस्पताल ने हफ्तेभर का रेस्ट करने की सलाह दी थी। यह भी देखें-एक्टर गोविंदा को लगी गोली, हुए जख्मी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

इन फिल्मों में दिखेंगे रजनीकांत

अगर बात करें रजनीकांत के वर्कफ्रंट की, तो रजनीकांत और अमिताभ बच्चन जल्दी ही साथ में फिल्म 'वेट्टैयान' में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 10 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। 'वेट्टैयान' रजनीकांत के करियर की 170वीं फिल्म है। इस वजह से ये काफी खास भी है। बता दें कि प्रोडक्शन कंपनी ने रजनीकांत के 73वें जन्मदिन के मौके पर फिल्म का टाइटल टीजर लॉन्च किया था। इस फिल्म में रजनीकांत के साथ-साथ फहद फासिल, राणा दग्गुबाती, रितिका सिंह, मंजू वारियर और दुशारा विजयन भी दिखने वाले हैं।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन