(फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)  
साउथ सिनेमा

थलपति विजय की फिल्म 'GOAT' की रिलीज का फैंस ने मनाया जश्न, ढोल की थाप पर किया डांस

थलपति विजय की फिल्म 'गोट' 5 सितंबर को बहुत धूमधाम और जश्न के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म देखने के लिए त्रिची के सिनेमाघरों में कई फैंस एक साथ इकट्ठे हुए। थलपति विजय के फैंस ढोल की थाप पर जमकर नाचते हुए दिखाई दिए।

सोनाली झा

मुंबई: साउथ सुपरस्टार थलपति विजय की फिल्म 'गोट' 5 सितंबर को बहुत धूमधाम और जश्न के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म देखने के लिए त्रिची के सिनेमाघरों में कई फैंस एक साथ इकट्ठे हुए। थलपति विजय के फैंस ढोल की थाप पर जमकर नाचते हुए दिखाई दिए। चेन्नई में रोहिणी थिएटर के बाहर विजय के बैनर पर दूध डालकर उनके प्रशंसकों ने अभिनेता के प्रति अपने प्यार का इजहार किया।

एक 10 वर्षीय लड़की ने कहा की मैं एक्टर विजय की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं। इसलिए मैं फिल्म देखने आई हूं। एक अन्य प्रशंसक ने कहा कि वह फिल्म को लेकर उत्साहित है और अपने पसंदीदा स्टार को स्क्रीन पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रही है। थलपति विजय ने अपनी गोट फिल्म के ट्रेलर में अपने एक्शन से भरपूर अवतार से अपने प्रशंसकों को हैरान कर दिया।

गोट के ट्रेलर में विजय को एक फील्ड एजेंट और जासूस के रूप में पेश किया गया है, जिसने अपने करियर में 65 से ज़्यादा सफल ऑपरेशन किए हैं। ट्रेलर में विजय की दोहरी भूमिका की झलक दिखाई गई है, जिसमें वह पिता-पुत्र की जोड़ी की भूमिका निभा रहे हैं। इसे वेंकट प्रभु ने निर्देशित किया है और AGS एंटरटेनमेंट के कल्पना एस अघोरम, कल्पना एस गणेश और कल्पना एस सुरेश ने इसका निर्माण किया है।

गोट एक पीरियड साइंस फिक्शन फिल्म है। प्रशांत, प्रभुदेवा, स्नेहा, अजमल अमीर, वैभव, लैला, मोहन, अरविंद आकाश और अजय राज जैसे कलाकारों ने नायक और खलनायक की भूमिका निभाई है। विजय को आखिरी बार लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित हिट एक्शन ड्रामा लियो में देखा गया था। सोशल मीडिया पर फैंस ढोल की थाप पर नाचते हुए वीडियो वायरल हो रहा है।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, आय से अधिक संपत्ति मामले में CBI और ED की जांच पर लगी रोक

काठमांडू में जनरल धीरज सेठ का भव्य स्वागत, आज मिलेगा नेपाली सेना प्रमुख का मानद पद

Air India के 2 पायलटों का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव, 300 से ज्यादा की जांच, फाइनल रिपोर्ट आने तक ड्यूटी से हटे

नीति आयोग को मिला नया नेतृत्व: 1989 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी अनुराग जैन बने नए CEO