सत्यराज (फोटो क्रेडिट-सोशल मीडिया)  
साउथ सिनेमा

सत्यराज ने मां के खिलाफ जाकर चुना था फिल्मों का रास्ता, फिर ऐसे बदली बाहुबली के कटप्पा की जिंदगी

साउथ एक्टर सत्यराज का जन्म 3 अक्टूबर को तमिलनाडु के चेन्नई में हुआ था। सत्यराज 3 अक्टूबर को अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। सत्यराज दक्षिण भारतीय सिनेमा का जाना पहचाना चेहरा हैं। हालांकि सत्यराज को उत्तर भारत में पहचान कटप्पा का रोल निभाने के बाद मिली।

सोनाली झा

मुंबई: साउथ एक्टर सत्यराज का जन्म 3 अक्टूबर को तमिलनाडु के चेन्नई में हुआ था। सत्यराज 3 अक्टूबर को अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। सत्यराज दक्षिण भारतीय सिनेमा का जाना पहचाना चेहरा हैं। हालांकि सत्यराज को उत्तर भारत में पहचान कटप्पा का रोल निभाने के बाद मिली। सत्यराज ने रोहित शेट्टी की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में दीपिका पादुकोण के पिता की भूमिका में थे।

सत्यराज ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1978 में की थी। आज सत्यराज तमिल फिल्मों के सुपरस्टार कहे जाते हैं। सत्यराज के लिए एक्टर बनना आसान नहीं था। सत्यराज के एक्टर बनने के सपने के बारे में जब उनकी मां को पता चला था, तो वो इसके सख्त खिलाफ हो गई थीं। इतना ही नहीं एक्टर की मां अपने बेटे को सिनेमा देखने को भी नहीं जाने देती थी। हालांकि, वह जितना अपने बेटे को सिनेमा से दूर करती रही, वह उतना सिनेमा के नजदीक जाते रहे।

मां के खिलाफ गए सत्यराज

सत्यराज ने मां के खिलाफ जा कर एक्टर बनने का सोच लिए। साल 1976 में सत्यराज ने तमिल फिल्म इंडस्ट्री में आने के लिए अपना घर छोड़ दिए। सालों की मेहनत के बाद सत्यराज का नाम बन गया। सत्यराज की पहली फिल्म 'सत्तम एन कैइयिल' थी। जब सत्यराज ने अपने करियर की शुरुआत की थी तब उन्हें छोटे छोटे किरदार ही मिलते थे। सत्यराज ने करीबन 75 फिल्मों में साल 1978 से 1985 के बीच काम किया था।

रजनीकांत के पिता का निभाया रोल

सत्यराज ने 31 साल की उम्र में एक्टर रजनीकांत के पिता का रोल निभाया था। उस समय रजनीकांत की की उम्र 35 साल थी। सत्यराज, रजनीकांत से 4 साल छोटे थे। सत्यराज ने साल 1979 में माहेश्वरी से शादी की। दोनों के एक बेटी दिव्या और बेटा सिबिराज है। सत्यराज ने दक्षिण भारत की कई फिल्मों में नेगेटिव किरदार निभाया है लेकिन 'बाहुबली 1' और' बाहुबली 2' में कटप्पा का किरदार निभाकर उन्होंने जो छाप दर्शकों के दिलों पर छोड़ी है उसे भुला पाना आसान नहीं है। सत्यराज को आने वाले दिनों में फैंस सलमान खान की फिल्म सिकंदर में देख सकेंगे।

आपदा की मार झेल रही दुनिया! नेपाल-पनामा की तबाही के बीच UN का सेंडाई फ्रेमवर्क को लोग कर रहे याद

जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, कॉकरोच जनता पार्टी के सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में

Jantar Mantar: जंतर-मंतर पर नहीं तो और कहां होगा प्रदर्शन? दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका, मंगलवार को सुनवाई

राहुल गांधी की याचिका में चौदह त्रुटि! कोर्ट ने 220 रुपये की कमी की ओर इशारा किया, आज भी कई याचिका पर सुनवाई

Weather Alert: दिल्ली-UP समेत 15 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, जानें मौसम का हाल