(सोर्स-सोशल मीडिया)  
साउथ सिनेमा

अल्लू अर्जुन ने वायनाड लैंडस्लाइड पर जताया दुख, केरल के लोगों के लिए की प्रार्थना

अल्लू अर्जुन ने वायनाड लैंडस्लाइड से पीड़ित लोगों के लिए अल्लू अर्जुन ने अपना मदद का हाथ बढ़ाया। अल्लू अर्जुन ने केरल सीएम रिलीफ फंड में 25 लाख रुपये दान किए। अल्लू अर्जुन ने पोस्ट शेयर कर बताया कि मैं वायनाड में हाल ही में हुए लैंडस्लाइड से बहुत दुखी हूं। केरल ने मुझे हमेशा बहुत प्यार दिया है और मैं पुनर्वास कार्य का समर्थन करने के लिए केरल सीएम रिलीफ फंड में 25 लाख का दान देकर अपना योगदान देना चाहता हूं।

सोनाली झा

मुंबई: साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन ने वायनाड जिले में हुए लैंडस्लाइड की दुखद घटना पर दुख व्यक्त किया। इतना ही नहीं लैंडस्लाइड से पीड़ित लोगों के लिए अल्लू अर्जुन ने अपना मदद का हाथ बढ़ाया। अल्लू अर्जुन ने केरल सीएम रिलीफ फंड में 25 लाख रुपये दान किए। एक्टर के इस कदम पर लोग सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ कर रहे हैं।

अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। पोस्ट में एक्टर ने लिखा कि मैं वायनाड में हाल ही में हुए लैंडस्लाइड से बहुत दुखी हूं। केरल ने मुझे हमेशा बहुत प्यार दिया है और मैं पुनर्वास कार्य का समर्थन करने के लिए केरल सीएम रिलीफ फंड में 25 लाख का दान देकर अपना योगदान देना चाहता हूं। आपकी सुरक्षा और शक्ति के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।

अल्लू अर्जुन ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि केरल के लोगों की सुरक्षा और शक्ति के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। एक्टर के पोस्ट पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने एक्टर के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि यही कारण है कि मुझे साउथ के अभिनेता बहुत पसंद हैं। दूसरे यूजर ने लिखा कि आशा है कि यह पैसा केरल के कल्याण के लिए इस्तेमाल किया जाएगा और किसी की जेब में नहीं जाएगा। मुझे आशा है कि आप समझ गए होंगे।

बता दें कि वायनाड के चूरलमाला और मुंडक्कई में 30 जुलाई को हुए लैंडस्लाइड के कारण 308 लोगों की जान चली गई। केंद्रीय मंत्री और त्रिशूर के बीजेपी सांसद सुरेश गोपी ने रविवार को केरल के वायनाड जिले का दौरा किया और क्षेत्र में लैंडस्लाइड के कारण उत्पन्न स्थिति का आकलन किया। वायनाड जिला कलेक्टर मेघश्री ने एएनआई को बताया कि बचाव अभियान जोरों पर है और आज के अभियान के लिए 1300 से अधिक बल तैनात किए गए हैं।

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि 30 जुलाई को वायनाड के चूरलमाला और मुंडक्कई में हुए भीषण लैंडस्लाइड में मरने वालों की संख्या शुक्रवार तक 308 हो गई है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, 215 शव और 143 शरीर के अंग बरामद किए गए, जिनमें 98 पुरुष, 87 महिलाएं और 30 बच्चे शामिल हैं। 212 शवों और 140 शरीर के अंगों का पोस्टमार्टम किया गया और अब तक 148 शवों की पहचान रिश्तेदारों द्वारा की जा चुकी है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज