एक्स हसबैंड के कजिन के साथ नजर आईं सामंथा (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम) 
मूवीज़

एक्स हसबैंड के कजिन के साथ नजर आईं सामंथा, फैंस बोले 'क्या रिश्ता है?'

सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य अलग हो चुके हैं, लेकिन आज भी सामंथा नागा चैतन्य की फैमिली से अच्छे बॉन्ड शेयर करती हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक्स हसबैंड के चचेरे भाई के साथ नजर आईं।

निक्की राय

हैदराबाद: सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य को साउथ इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत जोड़ी माना जाता था। फैंस इन दोनों को साथ में देखना काफी पसंद करते थे, लेकिन शादी के कुछ वक्त बाद ही सामंथा और नागा चैतन्य अलग हो गए थे। अलग होने के कुछ साल बाद ही एक्टर ने शोभिता धुलिपाला से सगाई कर ली है। जल्दी ही दोनों शादी भी करने वाले हैं। वहीं, कुछ वक्त पहले कोंडा सुरेखा के बयानों की वजह से एक बार फिर ये कपल सुर्खियों में बना हुआ था। अब सामंथा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो नागा चैतन्य के कजिन के साथ नजर आ रही हैं।

राणा दग्गुबाती के साथ दिखीं सामंथा

हाल ही में हैदराबाद में जिगरा की प्री-रिलीज के लिए राणा दग्गुबाती ने एक इवेंट का आयोजन किया था। इस इवेंट में आलिया के साथ-साथ जिगरा के को-स्टार वेदांग रैना और राहुल रविंद्रन, निर्देशक वासन बाला भी शामिल हुए थे। इसी इवेंट में आलिया की बहुत अच्छी दोस्त सामंथा रूथ प्रभु भी शामिल हुई थीं। इस इवेंट के कई तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिसमें सामंथा और राणा साथ में नजर आए। वीडियो में सामंथा और एक्स पति के चचेरे भाई राणा दग्गुबाती साथ में बहुत खुश नजर आ रहे थे और दोनों एक-दूसरे को पकड़कर स्टेज पर खुशी से बातें करते दिखे। वीडियो देखकर फैंस बहुत ही खुश हैं।

राणा के साथ है खास रिश्ता

वायरल वीडियो में सामंथा और राणा एक-दूसरे के कंधे पर हाथ रखकर चलते नजर आ रहे हैं। फैंस इस वीडियो को देखकर काफी खुश हैं कि नागा चैतन्य से रिश्ता खत्म होने के बाद भी सामंथा का उनके चचेरे भाई राणा से इतना अच्छा बॉन्ड है। इस वीडियो के बैकग्राउंड में 'एक हज़ारों में मेरी बहना है' सॉन्ग चल रहा है। इस वीडियो पर फैंस कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'राणा एक बहुत ही अच्छे इंसान हैं।' वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'उनका बंधन इतना पवित्र है...वर्षों बाद उन्हें देखकर बहुत खुशी हुई।'

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन

महाराष्ट्र के 3 कलाकारों को ललित कला अकादमी राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, 7 दिन बाद CJP नेताओं की जेल से रिहाई

मुकेश अंबानी की रिफाइनरी क्यों पहुंचे मार्को रुबियो? समझिए तेल का पूरा खेल

3D पॉप-अप से पैठणी साड़ी तक, राष्ट्रपति को मिला नासिक सिंहस्थ कुंभ का अनोखा निमंत्रण बॉक्स, जानें क्या है खास