भारतीय सिनेमा

हरतालिका तीज पर अपनाएं अक्षरा सिंह का ये लुक, खूबसूरती में लग जाएगा चार चांद

हरतालिका तीज भारत भर में मनाई जाती है। खासतौर पर उत्तर भारत के यूपी-बिहार में इसे बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस मौके पर नवविवाहिता पति की लंबी उम्र के लिए और कुंवारी लड़कियां मनचाहा जीवन साथी पाने के लिए व्रत रखती हैं और श्रृंगार करती हैं। आइए जानते हैं इस मौके पर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए आप अक्षरा सिंह से क्या टिप्स ले सकती हैं।

अनिल सिंह

मुंबई: हरतालिका तीज के मौके पर व्रत रखने वाली सभी सुहागिन महिलाएं भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह से बेहतरीन लुक का टिप्स ले सकती हैं। इस त्यौहार में पूजा पाठ और व्रत के साथ-साथ महिलाओं के श्रृंगार का भी महत्वपूर्ण रोल होता है। ऐसे में सभी महिलाएं इस पावन दिन पर रोज के मुकाबले ज्यादा आकर्षक दिखना चाहती हैं।

भादव महीने के शुक्ल पक्ष के तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है। इस साल यह व्रत 5 सितंबर को दोपहर 12:00 से शुरू होगा, 6 दिसंबर को दोपहर 3:00 बजे तक ये मनाया जाएगा। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को पहली बार माता पार्वती ने भगवान शंकर के लिए रखा था। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए और कुंवारी कन्याएं मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए व्रत रखती हैं।

हरतालिका तीज में पांच प्रहर की पूजा का प्रावधान है। यानी दिन भर में पांच बार पूजा की जाती है। मिट्टी के शिवलिंग बनाए जाते हैं। तीज के बाद चतुर्थी की सुबह मिट्टी से बने शिव, पार्वती और गणेश की पूजा की जाती है। पूजा के बाद नदी या तालाब या किसी अन्य जगह पर मूर्तियों का विसर्जन किया जाता है। पूजा-पाठ, दान-पुण्य के बाद फिर महिलाएं भोजन ले  सकती हैं।

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के पास गजब का साड़ी कलेक्शन है और तस्वीर में आप देख सकते हैं कि वह हर त्यौहार के मौके पर अलग-अलग रंगों की साड़ी पहनती हैं और अपने लुक के हिसाब से उसे ढाल लेती है। यही उनकी खूबसूरती को और बढ़ा देता है। तो ऐसे में आप भी अपने पास मौजूद या फिर बाजार से खरीदी गई नई साड़ी को अक्षरा सिंह के अंदाज में पहन सकते हैं।

श्रृंगार के लिए हाथों में मेहंदी, माथे पर मांग टीका और गले का हार साड़ी के साथ मैच करता हो तो खूबसूरती और बढ़ जाती है। अक्षरा सिंह की तस्वीर में आप उनके रंगों का चुनाव देख सकते हैं। जिसमें साड़ी का कलर और हाथों की मेहंदी, मांग टीका और गले का हार सब एक दूसरे की आकर्षकता को और बढ़ाता हुआ दिख रहा है। इसी तरह से सज संवर कर आप भी अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकते हैं।

Jantar Mantar Protest LIVE: जंतर मंतर पर बवाल, 500 से अधिक लोग डीटेन; डीसीपी बोले- कुछ लोगों को चोटें आईं

सही कदम न उठाते तो पता नहीं क्या होता... पीएम मोदी ने की जांबाज पायलट कैप्टन स्मित की  प्रशंसा

Gandhian Freedom Struggle: महात्मा गांधी के वो आंदोलन जिन्होंने हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत की नींव

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका, SIT जांच से फॉरेंसिक ऑडिट तक, 5 अक्टूबर को होगी सुनवाई

आकाश आनंद ने फिर खेला बुआ कार्ड, मायावती से मांगी माफी, कहा- कभी किसी और पार्टी में नहीं जाऊंगा