फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम 
मूवीज़

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर ने पवन सिंह के साथ लगाए ठुमके, वीडियो हुआ वायरल

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया हैं। इसमें वह राजकुमार राव और पवन सिंह के साथ ठुमके लगाते नजर आ रही है। श्रद्धा कपूर ने इस गाने में लाल कलर के ड्रेस पहनी हैं। इस लुक में श्रद्धा कमाल की लग रही हैं। पवन सिंह ने हाल ही में स्त्री 2 का नया गाना 'आई नहीं' गाया था। इस गाने के जरिए पवन सिंह ने बॉलीवुड डेब्यू किया।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2' को लेकर चर्चा में है। हाल ही में फिल्म का नया गाना 'आई नहीं' रिलीज हुआ था। इस गाने को भोजपुरी सिंगर पवन सिंह ने गाया था। इस गाने के जरिए पवन सिंह ने बॉलीवुड डेब्यू किया। सोशल मीडिया पर पवन सिंह का ये गाना तेजी से वायरल हो रहा है। पवन सिंह के फैंस इस गाने पर रील्स बना रहे हैं। इसी बीच श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की हैं।

श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें राजकुमार राव और पवन सिंह नजर आ रहे हैं। स्त्री 2 के नए गाने आई नहीं पर राजकुमार और श्रद्धा, पवन सिंह के साथ ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। श्रद्धा कपूर ने इस गाने में लाल कलर के ड्रेस पहनी हैं। इस लुक में श्रद्धा कमाल की लग रही हैं।

फैंस का रिएक्शन

श्रद्धा कपूर के इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि 2024 में हमें अप्रत्याशित सहयोग देखने मिलेगा, जैसे कि श्रद्धा x पवन सिंह। दूसरे यूजर ने लिखा कि पवन सिंह भाई से तो नजर ही नहीं हट रहा। अलग स्वैग हैं बंदे का। एक अन्य यूजर ने लिखा कि बच के रहना श्रद्धा जी पवन बहुत बड़ा खतरनाक स्टार एच कुछ भी कर सकता है।

फिल्म का ट्रेलर

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री 2' का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ था। ट्रेलर की शुरुआत पंकज त्रिपाठी के किरदार से होती है, जो चंदेरी के लोगों के लिए नए खतरे सरकटा का परिचय कराता है। इस बार ओ स्त्री कल आना की जगह, चंदेरी के लोग उससे मदद मांगते हैं। ट्रेलर में विक्की की श्रद्धा के लिए प्रेमिका को भी दिखाया गया है। विक्की आगे बढ़ता है और खुद को चंदेरी के राजकुमार में बदल लेता है, ताकि सरकटा द्वारा गांव की सभी महिलाओं का अपहरण करने की धमकी से उभरने वाली नई चुनौती से बचा जा सके। तमन्ना भाटिया फिल्म में एक डांस नंबर के साथ कैमियो कर रही हैं।

इन फिल्मों से होगा स्त्री 2 का मुकाबला

अमर कौशिक द्वारा निर्देशित फिल्म में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के अलावा पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना भी नजर आएंगे। स्त्री 2 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। स्त्री 2 का मुकाबला खेल खेल में, तंगलान, वेदा, डबल इस्मार्ट और रघु थाथा से होगा। यह सब फिल्म 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें