पान मसाला की ऐड करने वाले फिल्म स्टार्स पर मुकेश खन्ना ने कसा तंज (फोटो सोर्स-IMDb) 
मूवीज़

पान मसाला की ऐड करने वाले फिल्म स्टार्स पर Mukesh Khanna ने कसा तंज, बोले 'बड़-बड़े एक्टर्स बंदर.....'

Mukesh Khanna Criticizes Bollywood Actors: शक्तिमान' फेम मुकेश खन्ना अक्सर लोगों पर कटाक्ष करते दिखते हैं। हाल ही में एक्टर ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पान मसाले की ऐड करने वाले एक्टर्स पर तंज कसा है। अपनी लेटेस्ट पोस्ट के जरिए उन्होंने कई बड़े एक्टर्स को लपेटे में लिया है।

निक्की राय

Mukesh Khanna Criticizes Bollywood Actors: शक्तिमान' फेम मुकेश खन्ना अपने बोल्ड अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वह अपने बड़बोलेपन के लिए लाइमलाइट में बनें रहते हैं। मुकेश खन्ना अक्सर लोगों पर कटाक्ष करते दिखते हैं। हाल ही में एक्टर ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पान मसाले की ऐड करने वाले एक्टर्स पर तंज कसा है। अपनी लेटेस्ट पोस्ट के जरिए उन्होंने कई बड़े एक्टर्स को लपेटे में लिया है।

पान मसाले के विज्ञापन पर एक्टर्स की लगाई लंका

मुकेश खन्ना ने अपनी लेटेस्ट पोस्ट में अजय देवगन, अक्षय कुमार से लेकर महेश मांजरेकर समेत कई बड़े स्टार्स को लपेटे में लिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'क्या विज्ञापन की दुनिया चकाचौंध की दुनिया, पैसों की दुनिया बन कर रह गई है ? पैसा फैंक तमाशा देख ! यही इसका आधार बन गया है ?? पैसा दो और कुछ भी बुलवा लो। क्या मॉडल्स, एक्टर्स का मकसद सिर्फ पैसा कमाना ही रह गया है ??'

पान मसाले के प्रचार पर एक्टर्स को लताड़ा

मुकेश खन्ना आगे लिखते हैं, 'एक्टर आगे कहते हैं कि इससे समाज, युवा वर्ग और लोगों की सेहत पर कितना बुरा असर पड़ रहा है। सरकार, पुलिस और यहां तक की सोशल मीडिया चलाने वाले प्लेटफॉर्म्स भी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। एक्टर आगे लिखते हैं, ये गंदगी कब रुकेगी।' यह भी देखें-‘आशिकी’ फिल्म के हीरो दीपक तिजोरी के साथ हुई 1 करोड़ की ठगी, प्रोड्यूसर विक्रम खाखर ने लगाई चपत

एक्टर्स को मदारी का बंदर बताया

मुकेश खन्ना अपनी पोस्ट में आगे लिखते हैं, 'जी हां मैं बड़े-बड़े स्टार्स की बात कर रहा हूं। ऐड बनाने वाले मदारी बन गये हैं और कलाकार उनकी डुग-डुगी पर बंदर नाच दिखा रहे हैं फिर चाहे ये केसरिया आदाब क्यों ना हो, जंगली रमी क्यों ना हो, गुटका शराब क्यों ना हो।' वो आगे कहते हैं ये बिना प्रोडक्ट की विश्वसनीयता जांचे ही कुछ भी बोले जा रहे हैं। क्योंकि इन्हें इसके लिए मोटी-मोटी रकम दी जा रही है। कितना पैसा कमाओगे। जबकि पहले ही तुम्हें पैसों की जरूरत नहीं है।

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन

महाराष्ट्र के 3 कलाकारों को ललित कला अकादमी राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, 7 दिन बाद CJP नेताओं की जेल से रिहाई

मुकेश अंबानी की रिफाइनरी क्यों पहुंचे मार्को रुबियो? समझिए तेल का पूरा खेल

3D पॉप-अप से पैठणी साड़ी तक, राष्ट्रपति को मिला नासिक सिंहस्थ कुंभ का अनोखा निमंत्रण बॉक्स, जानें क्या है खास