Singham Again को पोस्टपोन करने के लिए कार्तिक आर्यन ने किया रोहित शेट्टी को कॉल (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम) 
मूवीज़

Singham Again को पोस्टपोन करने के लिए Kartik Aaryan ने किया Rohit Shetty को कॉल, नहीं करना चाहते क्लैश

Bhool Bhulaiyaa 2 Vs Singham Again: रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन और कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 दिवाली के मौके पर साथ में रिलीज होने वाली है। इससे इनके क्लैश होने के चांस बढ़ गए हैं। रोहित शेट्टी की फिल्म 1 नवंबर को रिलीज होने वाली है। इन दोनों का साथ में रिलीज होना दोनों के लिए ही नुकसानदायक हो सकता है। रिपोर्ट्स की मानें, तो कार्तिक आर्यन ने रोहित शेट्टी से उनकी फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने की रिक्वेस्ट की है।

निक्की राय

Bhool Bhulaiyaa 2 Vs Singham Again: कार्तिक आर्यन की धमाकेदार फिल्म भूल भुलैया 3 दिवाली पर रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। ये इस साल की मोस्ट अवेटिड फिल्म मानी जा रही है। इस साल दिवाली के खास मौके पर 2 बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इसमें से एक है रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन। ये दोनों फिल्में दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली हैं। इससे इनके क्लैश होने के चांस बढ़ गए हैं। रोहित शेट्टी की फिल्म 1 नवंबर को रिलीज होने वाली है। इन दोनों का साथ में रिलीज होना दोनों के लिए ही नुकसानदायक हो सकता है। रिपोर्ट्स की मानें, तो कार्तिक आर्यन ने रोहित शेट्टी से उनकी फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने की रिक्वेस्ट की है।

भूल भुलैया 2 हुई थी ही सुपरहिट

कार्तिक आर्यन स्टारर मूवी भूल भुलैया 2 को फैंस का खूब प्यार मिला था। ये फिल्म सुपरहिट रही। इसकी कामयाबी को देखते हुए फैंस इसके तीसरे पार्ट की भी डिमांड करने लगे, जिसे देखते हुए मेकर्स ने भूल भुलैया 3 भी बना डाली। मेकर्स को अब ये डर सता रहा है कि सिंघम अगेन की वजह से फिल्म भूल भुलैया 3 के कलेक्शन पर असर पड़ सकता है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म को क्लैश से बचाने के लिए कार्तिक ने रोहित शेट्टी से कॉल पर बात की है।

पोस्टपोन हो सकती है फिल्म

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, कार्तिक आर्यन ने रोहित शेट्टी से फिल्म के रिलीज डेट आगे बढ़ाने के लिए रिक्वेस्ट की है। उन्होंने फिल्म सिंघम अगेन को 2 हफ्ते आगे यानी 15 नवंबर को रिलीज करने की बात कही है। रिपोर्ट्स की मानें, तो कार्तिक चाहते हैं सिंघम 15 नवंबर के आसपास और भुल भूलैया 3 1 नवंबर को दिवाली के मौके पर रिलीज हो। उनका मानना है कि 2 हफ्ते का गैप दोनों ही फिल्मों के लिए फायदेमंद होगा। क्लैश की वजह से दोनों को नुकसान हो सकता है। खबरों की मानें, तो रोहित ने उनसे कहा, 'मैं इस बारे में आपको सोचकर बताता हूं।'

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा