एजेंलिना जोली और ब्रेड पिट की बेटी शिलोह (सौजन्य- सोशल मीडिया) 
हॉलीवुड

अपने नाम से पिता का सरनेम हटाएगी शिलोह, ब्रैड पिट और बेटी के बीच आई दरार

एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट की बेटी शिलोह कानूनी तौर पर नाम में बदलाव के लिए यचिका दाखिल करने वाली एक्स कपल की पहली संतान है। कुछ बच्चे पहले ही अपने नाम से पिट हटा चुके हैं।

अंजू वशिष्ठ

लॉस एंजिलिस: हॉलीवुड में एक समय एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट सबसे पसंदीदा कपल हुआ करते थे। कपल के अलग होने के बाद से दोनों विवादों के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। अब उनकी बेटी शिलोह के अपने नाम से ब्रैड पिट का नाम हटाने की खबर आ रही है। एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट की बेटी ने याचिका दाखिल कर कानूनी रूप से अपने नाम से ‘पिट' शब्द हटाए जाने का अनुरोध किया है।

‘लॉस एंजिलिस टाइम्स' की एक खबर के अनुसार शिलोह नोवेल जोली-पिट ने 27 मई को लॉस एंजिलिस काउंटी सुपीरियर कोर्ट में अपना नाम बदलकर शिलोह नोवेल जोली रखने के लिए याचिका दायर की। शिलोह का जन्म 27 मई 2006 को नामीबिया के स्वाकोपमुंड में हुआ था। 18 साल की शिलोह ने पहले ही इंस्टाग्राम की प्रोफाइल पर अपने नाम से पिट हटा दिया था। इसके बाद अब उन्होंने कानूनी तौर से उपनाम बदलने का तय कर लिया है।

शिलोह का ये निर्णय उसकी 15 साल की बहन विविएन के अपने उपनाम से पिट हटाने के बाद आया है। नए ब्रॉडवे म्यूजिकल द आउटसाइडर्स की प्रोडक्शन टीम का हिस्सा बनी विविएन को प्लेबिन में विविएन जोली के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।

एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट की बेटी शिलोह अपने छह भाई-बहनों में तीसरे नबंर पर है। उसके अन्य भाई बहन मैडॉक्स, पैक्स, ज़हरा और जुड़वां नॉक्स एवं विविएन हैं। खबर में कहा गया कि शिलोह कानूनी तौर पर नाम में बदलाव के लिए यचिका दाखिल करने वाली पूर्व दंपती की पहली संतान है, हालांकि कुछ बच्चे पहले ही अपने नाम से पिट हटा चुके हैं।

पिछले साल, उनकी 19 वर्षीय बेटी ज़हरा को उसके विश्वविद्यालय में ज़हरा मार्ले जोली के रूप में पेश किया गया था, जिसमें उसके पिता का उपनाम भी शामिल नहीं था। ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली के दो साल के वैवाहिक जीवन और बारह साल साथ रहने के बाद 2016 में अलग होने के बाद से ही पिट और उनके बच्चों के बीच तनावपूर्ण संबंधों की खबरें आम हैं।

तलाक की खबरों के बीच न्यूयॉर्क टाइम्स ने दावा किया कि पिट ने ‘एक बच्चे का गला दबाया और दूसरे के चेहरे पर वार किया’ और ‘जोली का सिर पकड़कर उसे हिलाया।‘ दस्तावेज़ों में यह भी कहा गया है कि, एक बिंदु पर, पिट ने “जोली पर बीयर डाली; दूसरी ओर, उसने बच्चों पर बीयर और रेड वाइन डाली। हालांकि, पिट ने उस समय सभी आरोपों से इनकार किया था, और 2016 की उड़ान से संबंधित दुर्व्यवहार के दावों की जांच के बाद उन पर कोई आरोप नहीं लगाया गया था।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन