Hina Khan के साथ किसने किया बुरा? एक्ट्रेस ने लगाई दुखभरी स्टोरी (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम) 
मूवीज़

Hina Khan के साथ किसने किया बुरा? एक्ट्रेस ने लगाई दुखभरी स्टोरी, वीडियो पोस्ट कर कहा "कितनी गधी थी मैं..."

Hina Khan New Post: हिना खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दर्द भरे वीडियोज लगाने शुरु कर दिए हैं। ब्रेस्ट कैंसर होने के बाद से ही हिना खान की लाइफ में काफी कुछ बदल गया है। अपनी स्टोरी पर करीना कपूर खान की फिल्म का एक डायलॉग लगाया है। इस वीडियो से फैंस ऐसे कयास लगा रहे हैं कि उनकी पर्सनल लाइफ में कुछ समस्याएं चल रही हैं।

निक्की राय

Hina Khan New Post: इन दिनों हिना खान अपने ब्रेस्ट कैंसर को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। हिना जिंदगी में काफी दर्द सह रही हैं। एक्ट्रेस अपनी हेल्थ से जुड़ी अपडेट शेयर करती रहती हैं। साथ ही एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। हिना खान ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज से गुजर रही है, इस वजह से उनके फैन उनके लिए बहुत ही फ्रिकमंद हैं। इसी बीच हिना खान ने कुछ ऐसी स्टोरी फैंस के साथ शेयर की है, जो सभी को हैरान कर रही है। फैंस भी हिना की स्टोरी देखकर काफी हैरान-परेशान हैं।

दर्द भरे पोस्ट किए शेयर

हिना खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दर्द भरे वीडियोज लगाने शुरु कर दिए हैं। ब्रेस्ट कैंसर होने के बाद से ही हिना खान की लाइफ में काफी कुछ बदल गया है। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपनी स्टोरी पर करीना कपूर खान की फिल्म का एक डायलॉग लगाया है। इस वीडियो से फैंस ऐसे कयास लगा रहे हैं कि उनकी पर्सनल लाइफ में कुछ समस्याएं चल रही हैं।

हिना खान से शेयर किए दर्द भरे पोस्ट (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)

लिखा,"कितनी बड़ी गधी थी मैं

हिना खान ने अपनी स्टोरी में जब वी मेट फिल्म से करीना कपूर का फेमस डायलॉग लगाया है। वीडियो में करीना कहती हैं, "कितनी बड़ी गधी थी मैं, कितनी बेवकूफ थी।" इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस लिखती हैं, "हाहहा बहुत बड़ी वाली गधी।" हिना ने इसके अलावा भी प्यार में दुख से जुड़े कई पोस्ट अपनी स्टोरी में शेयर किए हैं। इससे फैंस ये अटकलें लगा रहे हैं कि शायद हिना खान का उनके बॉयफ्रेंड रॉकी जैसवाल से ब्रेकअप हो गया है।

रिश्ते में आ रही हैं दूरियां

फैंस एक्ट्रेस की इन पोस्ट से ये अंदाजा लगा रहे हैं कि शायद रॉकी जैसवाल और हिना खान का रिश्ता कुछ ठीक नहीं चल रहा है। वहीं अपने एक वीडियो में एक्ट्रेस ने अपनी हेल्थ से जुड़ा एक बड़ा अपडेट दिया था, जिसमें उन्होंने ये बताया कि उनकी 5 किमोथेरपी हो चुकी हैं। 3 अभी बाकी हैं। साथ ही उन्होंने अपने फैंस को चिंता ना करने के लिए कहा है।

काठमांडू में जनरल धीरज सेठ का भव्य स्वागत, आज मिलेगा नेपाली सेना प्रमुख का मानद पद

Air India के 2 पायलटों का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव, 300 से ज्यादा की जांच, फाइनल रिपोर्ट आने तक ड्यूटी से हटे

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

नीति आयोग को मिला नया नेतृत्व: 1989 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी अनुराग जैन बने नए CEO

BJP को शहजाद पूनावाला का बड़ा झटका! राष्ट्रीय प्रवक्ता समेत सभी पदों से दिया इस्तीफा, पार्टी को लेकर बड़ा बयान