गुलशन ग्रोवर ने मुश्किलों में गुजारा है बचपन (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम) 
मूवीज़

घर-घर जाकर सामान बेचते थे Gulshan Grover, खाने को नहीं थे पैसे, भूखे पेट काटी रातें, आज हैं इंडस्ट्री के फेमस विलेन

Gulshan Grover Struggle Story: बॉलीवुड में गुलशन ग्रोवर की गिनती सबसे पॉप्युलुर विलेन के तौर पर होती है। उन्होंने अपने खतरनाक किरदार से कई फिल्मों में हीरो और हीरोइनों को तंग किया है। आज गुलशन अपनी असल जिंदगी में काफी खुश हैं और उनके पास शौहरत की भी कोई कमी नहीं है, लेकिन एक समय ऐसा था, जब उनके पास खाने तक के पैसे नहीं थे। आइए जानें आज गुलशन ग्रोवर की स्ट्रगल स्टोरी....

निक्की राय

Gulshan Grover Struggle Story: 'बैड मैन' के नाम से मशहूर बॉलीवुड जगत सबसे फेमस विलेन स्टार्स गुलशन ग्रोवर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अब तक कई फिल्मों में नेगेटिव रोल किया है। उनकी एक्टिंग को फैंस बहुत पसंद करते हैं। बॉलीवुड में उनकी गिनती सबसे पॉप्युलुर विलेन के तौर पर होती है। उन्होंने अपने खतरनाक किरदार से कई फिल्मों में हीरो और हीरोइनों को तंग किया है। आज गुलशन अपनी असल जिंदगी में काफी खुश हैं और उनके पास शौहरत की भी कोई कमी नहीं है, लेकिन एक समय ऐसा था, जब उनके पास खाने तक के पैसे नहीं थे। आइए जानें आज गुलशन ग्रोवर की स्ट्रगल स्टोरी....

'बैड मैन' ने बचपन में किया संघर्ष

90 के दशक से ही 'बैड मैन' अपनी एक्टिंग से बड़े-बड़े स्टार्स को मात देते आ रहे हैं। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने बहुत संघर्ष किया है। उनका बचपन बहुत ही तकलीफों से भरा था। गरीबी के कारण एक समय ऐसा भी था जब उन्हें अपनी फीस भरने के लिए घर-घर जाकर सामान तक बेचना पड़ा। एक्टर ने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली में की थी। बचपन से ही उन्हें एक्टिंग का शौक था इसलिए वो अपने सपनों को पूरा करने मुंबई पहुंच गए। इसके लिए उन्होंने एक्टिंग स्कूल में पढ़ाई की और एक्टिंग की बारिकियों को सीखा।

कपड़े धोने का पाउडर तक बेचा

एक्टिंग स्कूल में अनिल कपूर से उनकी दोस्ती हुई। बता दें कि गुलशन ग्रोवर पर एक किताब भी लिखी जा चुकी है, जिसका नाम है 'बैड मैन'। किताब में ऐसा जिक्र मिलता है कि उन्होंने स्कूल की फीस भरने के लिए घर-घर जाकर बर्तन और कपड़े धोने वाला पाउडर तक बेचा है। एक्टर अपने स्कूल बैग में ही सेल्समैन की ड्रेस और पाउडर लेकर जाते थे और उसे घर-घर जाकर बेचते थे। उनके पास खाने के भी पैसे नहीं होते थे, जिसकी वजह से उन्हें एक वक्त का खाना खाकर गुजारा करना पड़ता था। अपनी मेहनत के बल पर उन्होंने सब कुछ हासिल किया। अब तक उन्होंने अपने करियर में 400 से ज्यादा फिल्में की हैं।

महाराष्ट्र के 3 कलाकारों को ललित कला अकादमी राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका हुए जेल से रिहा, SEM कोर्ट से मिली जमानत

मुकेश अंबानी की रिफाइनरी क्यों पहुंचे मार्को रुबियो? समझिए तेल का पूरा खेल

3D पॉप-अप से पैठणी साड़ी तक, राष्ट्रपति को मिला नासिक सिंहस्थ कुंभ का अनोखा निमंत्रण बॉक्स, जानें क्या है खास

CM फडणवीस-एकनाथ शिंदे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, नासिक सिंहस्थ कुंभ ध्वजारोहण का दिया न्यौता