ED ने दिया श‍िल्‍पा शेट्टी और राज कुंद्रा को जुहू वाला घर खाली करने का नोटिस (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम) 
मूवीज़

ED ने दिया श‍िल्‍पा शेट्टी और राज कुंद्रा को जुहू वाला घर खाली करने का नोटिस, हाई कोर्ट में लगाई गुहार

श‍िल्‍पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने मुंबई हाई कोर्ट का रुख किया है। ED ने कपल को जुहू वाला बंगला और पुणे स्‍थ‍ित फार्म हाउस खाल करने का नोटिस दिया है। अब दोनों ने इस नोटिस के ख‍िलाफ कोर्ट में याचिका दायर की है।

निक्की राय

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा को ईडी की ओर से मुंबई के जुहू इलाके में मौजूद उनके आलीशान बंगले को खाली करने का नोटिस मिला है। ईडी की ओर से कथित क्रिप्टो संपत्त‍ि पोंजी स्कीम मामले में शिल्पा शेट्टी के पवना झील के पास वाले फार्म हाउस और जुहू वाले बंगले को अस्थायी तौर पर जब्त कर लिया है। कपल को इस बंगले को जल्दी ही खाली करने का नोटिस दिया गया है। इस नोटिस के खिलाफ शिल्पा और राज कुंद्रा ने बॉम्बे हाई कोर्ट में गुहार लगाई है।

बॉम्बे हाई कोर्ट में दायर की याचिका

बुधवार को जस्‍ट‍िस रेवती मोहिते-डेरे और जस्‍ट‍िस पृथ्वीराज चव्हाण की बेंच ने शिल्पा और राज कुंद्रा की याचिका पर सुनवाई की। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा ने वकील प्रशांत पाटिल के जरिए याचिका दायर की। जिसमें बताया गया कि 27 सितंबर, 2024 को कुंद्रा कपल को ED की ओर से एविक्‍शन नोटिस मिला था। इसे शिल्पा और उनके पति ने 'अर्थहीन, लापरवाह और मनमानी' बताया है।

अदालत से लगाई गुहार

इस नोटिस के खिलाफ एक्ट्रेस और उनके पति ने अदालत से गुहार लगाई है। उन्होंने मांग की है कि उनके घर और परिवार की रहने के अधिकार की रक्षा की जाए। ED ने नोटिस में केवल 10 दिनों के अंदर जुहू वाले बंगले और पुणे के फार्म हाउस को खाली करने का निर्देश दिया है। बता दें कि कथ‍ित पोंजी स्‍कीम मामले में शिल्पा और उनके पति पर साल 2018 से ही कार्रवाई चल रही है। जब ईडी ने अमित भारद्वाज के खिलाफ मामला दर्ज किया, उसके बाद से इन दोनों का नाम भी इस केस में शामिल हुआ। इन दोनों पर आरोप है कि इन्होंने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर बिटकॉइन के रूप में निवेशकों के साथ 6 करोड़ रुपए से ज्यादा की ठगी की है। यह भी देखें-मनोज तिवारी पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी, फिल्मों से निकलवाने का लगाया आरोप

ईडी के साथ कर रहे हैं सहयोग

अदालत में दाखिल की गई याचिका में याचिका में श‍िल्‍पा और राज कुंद्रा ने कहा है कि वो ईडी की जांच में पूरी तरह से सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने याचिका में आगे कहा है कि अब तक कपल ने 2018 से 2024 के बीच मिले सभी समन का सही से जबाव भी दिया है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा