अनिरुद्धाचार्य महाराज ने क्या सचमुच सलमान खान के पैर छुए? (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम) 
मूवीज़

अनिरुद्धाचार्य महाराज ने क्या सचमुच सलमान खान के पैर छुए? 'बिग बॉस 18' के सेट से फोटो वायरल

Aniruddh Acharya Breaks Silence On Touching Salman Khan Feet: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' के ग्रैंड प्रीमियर पर बाबा अनिरुद्ध आचार्य भी हिस्सा बने थे। इस सेट से उनकी एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें महाराज सलमान खान के पैर छूते दिखे। ये एक फेक फोटो है। जिसे एडिट करने वाला आरोपी गिरफ्तार हो चुका है।

निक्की राय

मुंबई: 6 अक्टूबर को रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' का ग्रैंड प्रीमियर हुआ था। ग्रैंड प्रीमियर के दिन कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज गेस्ट के तौर पर शो में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने शो के होस्ट सलमान खान को भेंट में भागवत गीता भी दी थी। हालांकि उनके भक्तों को ये चीज बिल्कुल भी पसंद नहीं आई। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ विरोध होने लगा। इसके लिए उन्होंने सभी भक्तों से माफी भी मांगी। अब उनकी एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें अनिरुद्धाचार्य महाराज शो के होस्ट सलमान खान के पैर छूते नजर आ रहे हैं।

फेक फोटो हुआ तेजी से वायरल

एक फेक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें अनिरुद्धाचार्य महाराज सलमान खान के पैर छू रहे हैं। इस फर्जी तस्वीर का खुलासा अनिरुद्धाचार्य महाराज ने खुद किया है। साथ ही उन्होंने ये जानकारी भी दी की, जिस आरोपी ने उनकी ये तस्वीर एडिट करके वायरल की है, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

अनिरुद्धाचार्य की छवि बिगाड़ने का मकसद

जानकारी के अनुसार, महाराज की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी का नाम मोहम्मद आसिफ अली है। ऐसा आरोप लगाया जा रहा है कि इस शख्स ने अनिरुद्धाचार्य महाराज की छवि को खराब करने के लिए उनकी तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की। आरोपी मोहम्मद आसिफ अली ने महाराज के खिलाफ समाज में नफरत फैलाने के इरादे से ऐसा किया।

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

फोटो को एडिट करने वाले आरोपी की जानकारी साझा करते हुए अनिरुद्धाचार्य महाराज ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, 'पूज्य महाराज जी को अपमानित करने की मंशा से फोटो के साथ छेड़छाड़ करके सोशल मीडिया और जनता में अव्यावहारिक, अमर्यादित और गलत अफवाह फैलाकर भ्रमित करने वाले विधर्मियों को सबक सिखाने के लिए विश्व हिन्दू परिषद के साहसिक कार्य के लिए एवं चचाई थाना अधीक्षक की सराहनीय कार्यवाही के लिए कोटि कोटि धन्यवाद।' बता दें कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह