(सोर्स-सोशल मीडिया)  
सेलिब्रिटी

Birthday Special: किशोर कुमार के जन्मदिन पर जानें उनके जीवन से जुड़ी दिलचस्प बातें

किशोर कुमार का जन्म 4 अगस्त 1929 को खंडवा, मध्य प्रदेश में हुआ था। किशोर कुमार अपनी मधुर गायकी से सबको मदहोश कर देने थे। गायक ने अपने गानों से खूब मोहब्बत कमाई है। संगीत का यह धरोहर आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, मगर उनकी विरासत हमेशा अमर रहेगी। मेरे सामने वाली खिड़की में, मेरे महबूब कयामत होगी, मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू जैसे लोकप्रिय गानें सदियों तक सीने में ज़िंदा रहेगी।

सोनाली झा

मुंबई: किशोर कुमार एक महान भारतीय गायक, अभिनेता निर्देशक, गीतकार और संगीतकार थे। उनका जन्म 4 अगस्त 1929 को खंडवा, मध्य प्रदेश में हुआ था और उनका निधन 13 अक्टूबर 1987 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। गायक का असली नाम आभास कुमार गांगुली था। धनी परिवार में जन्मे किशोर कुमार का बचपन से एक ही सपना था। इसके अलावा वो व्यवहार से मजाकिया और मस्तमौला किस्म के इंसान थे।

किशोर कुमार अपनी मधुर गायकी से सबको मदहोश कर देने थे। गायक ने अपने गानों से खूब मोहब्बत कमाई है। संगीत का यह धरोहर आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, मगर उनकी विरासत हमेशा अमर रहेगी। मेरे सामने वाली खिड़की में, मेरे महबूब कयामत होगी, मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू जैसे लोकप्रिय गानें सदियों तक सीने में ज़िंदा रहेगी।

किशोर कुमार के बड़े भाई अशोक कुमार चाहते थे कि गायक एक्टिंग की दुनिया में अपना करियर बनाए। हालांकि किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। किशोर कुमार ने 22 फिल्मों में एक्टिंग की, जिनमें से 16 फिल्में फ्लॉप हुईं। उनका दिल हमेशा सिंगिंग में ही लगा रहा। एसडी बर्मन ने किशोर कुमार को खुद का स्टाइल विकसित करने की सलाह दी थी और अमेरिकन सिंगर जिमी रोडर्स और टेक्स मोर्टन से स्किल सीखें।

किशोर कुमार ने 1,000 से अधिक फिल्मों में 7,000 से अधिक गाने गाए हैं। किशोर कुमार ने बंगाली, मराठी, गुजराती, उड़िया, कन्नड़, मलयालम और असमिया भाषाओं में गाने गाए। उन्होंने राजेश खन्ना के लिए सबसे ज्यादा 240 गाना गाए। इसके अलावा उन्होंने जीतेंद्र, देव आनंद, अमिताभ बच्चन के लिए गाना गाया। किशोर कुमार को उनके योगदान के लिए कई पुरस्कार और सम्मान मिले हैं, जिनमें आठ फिल्मफेयर पुरस्कार और एक पद्म भूषण शामिल हैं। वे अपने प्रशंसकों के बीच किशोर दा के नाम से प्रसिद्ध थे और आज भी उनकी गायकी और अभिनय के लिए याद किए जाते हैं।

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें