(डिजाइन फोटो) 
मूवीज़

तंगलान ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, मिस्टर बच्चन और डबल इस्मार्ट का कलेक्शन

तंगलान ने रिलीज के पहले दिन 12.6 करोड़ रुपये की कमाई की हैं। डबल इस्मार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के पहले दिन 7.5 करोड़ रपये का कलेक्शन किया है। मिस्टर बच्चन ने रिलीज के पहले दिन 1.8 करोड़ रुपए की ओपनिंग की है।

सोनाली झा

मुंबई: तंगलान, मिस्टर बच्चन और डबल इस्मार्ट 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज हो चुकी हैं। तीनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया हैं। बॉलीवुड के साथ साउथ में भी 15 अगस्त के दिन तीन फिल्म एक साथ रिलीज हुई हैं। कुल मिलकर 15 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर 6 फिल्में रिलीज हुई हैं। आइए जानते हैं कि तंगलान, मिस्टर बच्चन और डबल इस्मार्ट ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने की कमाई की हैं।

तंगलान की धमाकेदार शुरुआत

साउथ एक्टर चियान विक्रम की फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में मालविका मोहनन और पार्वती थिरुवोथु भी अहम भूमिका निभा रही हैं। फिल्म की कहानी कोलार गोल्ड फील्ड्स यानी केजीएफ की सच्ची कहानी पर आधारित है, जिसकी अंग्रेजों ने खोज की और अपने फायदे के लिए इसका इस्तेमाल किया। तंगलान ने रिलीज के पहले दिन 12.6 करोड़ रुपये की कमाई की हैं।

डबल इस्मार्ट का कलेक्शन

एक्टर राम पोथिनेनी और संजय दत्त की फिल्म डबल इस्मार्ट 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ये फिल्म साल 2019 में आई इस्मार्ट शंकर का सीक्वल है। इसमें राम और संजय के साथ-साथ काव्या थापर, बानी जे और सयाजी शिंदे नजर आए हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। डबल इस्मार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के पहले दिन 7.5 करोड़ रपये का कलेक्शन किया है।

मिस्टर बच्चन की ओपनिंग

एक्टर रवि तेज और भाग्यश्री बोरसे की फिल्म मिस्टर बच्चन भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को रिलीज हो चुकी हैं। हरीश शंकर के निर्देशन में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। मिस्टर बच्चन ने रिलीज के पहले दिन 1.8 करोड़ रुपए की ओपनिंग की है।

स्त्री 2 की कमाई

स्त्री 2 में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में वरुण धवन और अक्षय कुमार भी नजर आ रहे हैं। स्त्री में विक्की कौशल की फिल्म छावा का टीजर जारी हुआ है। स्त्री 2 ने रिलीज के पहले दिन 46 करोड़ रूपये की कमाई की हैं।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा