बॉलीवुड

कामुक अदा में राधा बनी तमन्ना भाटिया को देख भड़के लोग, एक्ट्रेस ने डिलीट की तस्वीर

जन्माष्टमी के मौके पर तमन्ना भाटिया ने राधा रानी के अवतार वाले फोटोशूट की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। अब उस तस्वीर पर बवाल मचा हुआ है। यूजर्स का मानना है कि तमन्ना भाटिया तस्वीर में कामुक अदा के साथ नजर आ रही हैं। जिसने लोगों की भावनाएं आहत की है। मामला बढ़ता देख एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों को सोशल मीडिया से हटा दिया है।

अनिल सिंह

मुंबई: जन्माष्टमी के मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने एक फोटो शूट के दौरान राधा रानी का रूप लिया था। लेकिन तमन्ना भाटिया के राधा वाले अवतार पर बवाल मचा हुआ है।  लोगों को उनके कपड़े और उनकी अदा पसंद नहीं आई। आरोप लगाया गया है कि राधा के रूप में तमन्ना भाटिया का कामुक अवतार दिखाया गया है। जिससे लोगों की भावनाएं आहत हुई है। इसके बाद एक्ट्रेस ने भी फौरन अपने सोशल मीडिया हैंडल से राधा के अवतार वाली उन तस्वीरों को डिलीट कर दिया है। आइए जानते हैं क्या है मामला।

तमन्ना भाटिया स्त्री 2 के गीत आज की रात को लेकर जबरदस्त तरीके से सुर्खियों में हैं। लेकिन जन्माष्टमी के मौके पर उन्होंने एक फोटो शूट करवाया था। जिसमें वह राधा बनी हुई थी।  दरअसल यह फोटो शूट करण तोरानी के डिजाइनर कॉस्टयूम के लिए किया गया था। खुद तमन्ना भाटिया ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर राधा के रूप वाली वह तस्वीर साझा की थी। लेकिन सोशल मीडिया पर जैसे ही उनकी यह तस्वीर वायरल हुई, लोग भड़क उठे। यूजर्स का यह मानना है कि तस्वीर में तमन्ना भाटिया कामुक अदा में नजर आ रही हैं। जबकि कुछ यूजर्स ने तमन्ना के कपड़े पर भी तंज कसा है।

राधा के रूप में तमन्ना भाटिया को देख भड़के लोग 

तमन्ना की तस्वीरों को देखने के बाद यूजर्स भड़क उठे हैं। एक यूजर ने तमन्ना को राधा के रूप में देख कमेंट किया, अपने कपड़ों की सेल के लिए हमारी राधा रानी और कृष्ण भगवान को कामुक अंदाज में दिखाना बंद करो। वहीं कुछ अन्य यूजर्स में भी जमकर खड़ी-खोटी सुनाई है।

तमन्ना भाटिया ने डिलीट की राधा वाली तस्वीर 

तमन्ना भाटिया का यह फोटोशूट भगवान कृष्ण और राधा के प्रेम को समर्पित था। लेकिन एक्ट्रेस और फैशन डिजाइनर करण तोरानी को यह अंदाजा नहीं था कि इस तस्वीर के कारण लोगों की भावनाएं आहत हो सकती हैं। हालांकि मामला ज्यादा बढ़ा नहीं है, कोई भी लीगल कंसीक्वेंसेस सामने नहीं आए हैं। लेकिन एहतियात के तौर पर एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया से फोटो को डिलीट कर दिया है।

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात