(सोर्स-सोशल मीडिया)  
बॉलीवुड

गायिका उषा उत्थुप के पति जानी चाको का निधन, 78 साल के उम्र में ली अंतिम सांस

गायिका उषा उत्थुप के पति जानी चाको उत्थुप का सोमवार को कोलकाता में निधन हो गया। इसकी जानकारी उनके परिवार ने दी है। परिवार ने बताया कि जानी ने अपने घर पर टीवी देखते समय बेचैनी की शिकायत की। जानी को पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सोनाली झा

मुंबई: दिग्गज गायिका उषा उत्थुप के पति जानी चाको उत्थुप का सोमवार को कोलकाता में निधन हो गया। गायिका के पति जानी चाको ने 8 जुलाई को 78 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। इसकी जानकारी उनके परिवार ने दी है। परिवार ने बताया कि जानी ने अपने घर पर टीवी देखते समय बेचैनी की शिकायत की। जानी को पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

नाइट क्लब में हुई थी पहली मुलकात

परिवार ने आगे बताया कि दिल का दौरा पड़ने से जानी का निधन हो गया। परिवार के अनुसार, मंगलवार को जानी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि जानी चाको, उषा उत्थुप के दूसरे पति थे और म्यूजिक इंडस्ट्री से दूर अपना कारोबार संभालते थे। जानी चाको का चाय के बागानों का कारोबार था। दोनों की पहली मुलाकात 70 के दशक की शुरुआत में फेमस नाइट क्लब ट्रीनकास में हुई थीं। यहीं से दोनों के प्यार की शुरुआत हुई थी।

बेटी ने दी पिता जानी चाको को श्रद्धांजलि

जानी चाको अपने पीछे अपनी वाइफ उषा उत्थुप के साथ एक बेटे और बेटी को छोड़ कर चले गए हैं। उषा उत्थुप की पहली शादी दिवंगत रामू से हुई थी। अंजलि उत्थुप ने सोशल मीडिया पर अपने दिवंगत पिता जानी चाको को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा कि अप्पा बहुत जल्दी चले गए, लेकिन आपने जिस तरह से जिया, वह उतना जी स्टाइलिश था। दुनिया के सबसे खूबसूरत आदमी हम आपसे प्यार करते हैं। एक सच्चे सज्जन और बेहतरीन चाय चखने वाले।

गायिका का करियर

उषा उत्थुप को इस साल 25 जनवरी को 75 वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। उषा उत्थुप की खोज देव आनंद ने किया था। उन्होंने उषा उत्थुप को 1971 की अपनी फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा से बॉलीवुड में पेश किया था। इसके बाद उन्होंने हिंदी समेत कई अलग-अलग भाषाओं में गाने गाए। उषा उत्थुप के कुछ लोकप्रिय गाने में हरी ओम हरी, दोस्तों से प्यार किया, वन टू चा चा चा और कई अन्य शामिल हैं।

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना

BJP नेता लालकृष्ण आडवाणी के बेटे कौन हैं? वे राजनीति में क्यों नहीं आए

आज लालकृष्ण आडवाणी का 99वां जन्मदिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं