बॉलीवुड

'भूत' से हुआ शहनाज गिल का सामना ! MIAMI से व्लॉग शेयर कर दी जानकारी

शहनाज गिल यूनाइटेड स्टेट में अपना वक्त बिता रही है, लेकिन मियामी में उनका सामना भूत से हुआ। खुद शहनाज गिल ने व्लॉग जारी करके इस बात की जानकारी दी है और बताया है कि वह जिस कमरे में रह रही है वहां उन्हें नेगेटिव एनर्जी महसूस हुई।

अनिल सिंह

मुंबई: शहनाज गिल इस समय अपने भाई शहबाज और कजिन के साथ यूएस के टूर पर हैं और वहां पर मियामी में उन्हें अपने ही कमरे में भूतिया अनुभव हुआ और उन्होंने कमरे के भीतर नेगेटिव एनर्जी महसूस की। इस बात के बारे शहनाज गिल, उनके भाई शाहबाज और उनके कजिन बताते हुए नजर आए हैं।

शहनाज गिल ने अपने व्लॉग में बताया कि हमने यहां नेगेटिव एनर्जी महसूस की है। अपने ही कमरे में और बताया कि उसे वक्त शहबाज की क्या स्थिति थी। शहनाज गिल के कजिन ने बताया कि वह एक डरावनी आवाज सुनकर अचानक से उठ गए। शहनाज ने यह बताया कि शाहबाज बुरी तरह से डरे हुए थे और वह खुद अपने ही घर के कमरे में नहीं जा पा रहे थे। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि शहनाज गिल का मियामी का एक्सपीरियंस अच्छा नहीं रहा है।

शहनाज गिल इस समय यूएस में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं वहां की सड़कों पर और समुद्र किनारे से ली गई तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी साझा की है। तस्वीर और वीडियो में आप देख सकते हैं कि शहनाज गिल यूएस में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही है। लेकिन मियामी के अनुभव में उन्हें खासा डरा दिया है यह कहा जा सकता है।

CJP Protest: प्रिवेंटिव कस्टडी में अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास, आज मजिस्ट्रेट के सामने पेशी

Weather Today: मानसून की वापसी तेज, अंडमान-निकोबार में भारी बारिश के आसार, तटीय इलाकों में उमस बढ़ेंगी

पेपर लीक अब एक रोग बन गया है, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का बड़ा बयान, इसे रोकने सरकारें उठा रही बड़े कदम

NIA ने फ्लाईदुबई घटना की जांच के लिए केस दर्ज किया, ओमानी को-पायलट को बनाया गया आरोपी

आज फिर सुबह 10 बजे जंतर-मंतर लौटेगा CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन