फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम 
बॉलीवुड

शाहरुख खान हुए स्विट्जरलैंड रवाना, इस अवॉर्ड्स से किया जाएगा एक्टर को सम्मानित

शाहरुख खान को शुक्रवार सुबह एयरपोर्ट पर देखा गया। वह स्विट्जरलैंड जा रहे थे, 77वें लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में प्रतिष्ठित पार्डो अला कैरियरा असकोना-लोकार्नो अवॉर्ड्स लेने के लिए। शाहरुख के 30 साल से ज्यादा के करियर में ग्लोबल सिनेमा में उनके शानदार योगदान के लिए उन्हें सम्मान मिलेगा।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड के रोमांस किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान 11 अगस्त को सिनेमा ग्रैनरेक्स में एक सार्वजनिक बातचीत में हिस्सा लेने वाले हैं। बता दें कि जबरदस्त डिमांड की वजह से, इस इवेंट को एक बड़े वेन्यू में शिफ्ट कर दिया गया है। आज सुबह शाहरुख खान को एयरपोर्ट पर देखा गया जो वास स्विट्जरलैंड जा रहे थे, 77वें लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में प्रतिष्ठित पार्डो अला कैरियरा असकोना-लोकार्नो अवॉर्ड्स लेने के लिए।

अवॉर्ड सेरेमनी10 अगस्त 2024 को पियाज़ा ग्रांडे में होने वाली है। यहां शाहरुख के 30 साल से ज्यादा के करियर और 100 से ज्यादा फिल्मों में ग्लोबल सिनेमा में उनके शानदार योगदान के लिए उन्हें सम्मान मिलेगा। 11 अगस्त को शाम 5 बजे, शाहरुख सिनेमा ग्रैनरेक्स में एक सार्वजनिक बातचीत में हिस्सा लेंगे। ज्यादा डिमांड की वजह से, इवेंट को एक बड़े वेन्यू में शिफ्ट किया गया है और इसका लाइवस्ट्रीम भी किया जाएगा, ताकि दुनिया भर के फैंस ग्लोबल आइकन को सुन सकें।

फेस्टिवल में 10 अगस्त को एक स्पेशल स्क्रीनिंग भी होगी, जिसमें खान के प्रभावशाली प्रदर्शन को सम्मान दिया जाएगा, जो ग्लोबल सिनेमा पर अपना गहरा असर छोड़ चुकी है। ये सम्मान खान के लिए एक ज़बरदस्त साल के बाद आई है, जिसमें पठान, जवान, और डंकी जैसे ब्लॉकबस्टर की सफलता शामिल है, जो उनके सिनेमा के दुनिया में एक बड़ी ताक़त होने के दर्जे को और भी मज़बूत करती है।

किंग खान का प्रभाव सिर्फ फिल्मों तक ही सीमित नहीं है, जैसे कि 2018 में एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज में उनका इंडक्शन से दिखता है, जो उनके ग्लोबल इंपैक्ट को हाइलाइट करता है। पारडो अल्ला कैरिएरा एस्कोना-लोकार्नो अवॉर्ड्स, जो पहले फिल्म के दिग्गज जैसे क्लाउडिया कार्डिनेल और हैरी बेलाफोनेट को मिल चुका है, अब शाहरुख खान के शानदार करियर की उपलब्धियों को सम्मान करेगा। ये सम्मान शाहरुख खान के रोल को सेलिब्रेट करता है, जो बॉलीवुड को ग्लोबल स्टेज पर ऊपर उठाने में मदद करता है, और भारत की सिनेमाई विरासत को भी स्वीकार करता है।

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की BJP में एंट्री! OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली जगह

BJP OBC मोर्चा की नई टीम का ऐलान, किसे मिला कौन सा पद? यहां देखें पूरी लिस्ट

रुपये के आगे ₹ का निशान कैसे आया? जानिए किसने बनाया भारतीय करेंसी का खास प्रतीक और क्या है इसकी कहानी

गालिब की कब्र...लखनऊ का अदब, SCO मीटिंग में पाक मंत्री ने अंग्रेजी से बनाई दूरी; शायरना अंदाज में दिया भाषण

सोना खरीदने से रोका था, अब दाम टूटे तो पीएम मोदी ने याद दिलाई अपनी अपील; जानें कीमतों में गिरावट की असली वजह