गौरी खान (फोटो क्रेडिट-सोशल मीडिया)  
बॉलीवुड

Birthday Special: गौरी खान से शादी करने के लिए SRK ने किया था हिंदू होने का नाटक

गौरी खान का जन्म 8 अक्टूबर 1970 को मुंबई में हुआ था। गौरी खान आज अपना 54वां जन्मदिन मना रही हैं। गौरी ने 25 अक्टूबर, 1991 को शाहरुख खान से शादी की थी। गौरी खान एक पत्नी होने के अलावा एक सक्सेसफुल बिजनेस वुमन भी हैं।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। गौरी एक इंटरनेशनल इंटीरियर और फेमस फैशन डिजाइनरों हैं। गौरी खान का जन्म 8 अक्टूबर 1970 को मुंबई में हुआ था। गौरी खान आज अपना 54वां जन्मदिन मना रही हैं। गौरी ने 25 अक्टूबर, 1991 को शाहरुख खान से शादी की थी। गौरी खान एक पत्नी होने के अलावा एक सक्सेसफुल बिजनेस वुमन भी हैं।

गौरी खान आज रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की को-ओनर भी हैं। गौरी खान ने 2004 'मैं हूं ना' प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म में शाहरुख खान और सुष्मिता सेन मुख्य किरदार में नजर आये थे। गौरी ने 2012 में बतौर इंटीरियर डिजाइनर अपना करियर शुरू किया था। गौरी और शाहरुख बॉलीवुड के पावर कपल में से एक हैं। बॉलीवुड के इस पॉवर कपल के प्‍यार से लेकर शादी करने तक के रोमांचक और चुनौतीपूर्ण सफर की ढेरों कहानियां हैं।

शाहरुख और गौरी की लव स्टोरी

शाहरुख और गौरी की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों के प्यार से लेकर शादी करने तक के रोमांचक और चुनौतीपूर्ण सफर की ढेरों कहानियां हैं। शाहरुख और गौरी दोनों स्कूल के दिनों से ही एक दूसरे से बेहद प्यार किया करते थे। दोनों सालों तक एक दूसरे के साथ डेट किया फिर आखिरकार दोनों ने अपने घरवालों को बताया।

शाहरुख खान ने किया था हिंदू होने का नाटक

शाहरुख मुस्लिम थे और गौरी हिन्दू इस वजह से गौरी के घरवालों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। दोनों एक दूसरे से इतना प्यार करते थे कि शाहरुख़ ने गौरी के पैरेंट्स को इंप्रेस करने के लिए पांच साल तक हिंदू होने का नाटक किया। शाहरुख गौरी के लिए बहुत ही ज्यादा पोजेसिव थे। इतना की उन्हें गौरी का किसी दूसरे से बात करना तक भी नहीं पसंद था। शाहरुख गौरी को हमेशा बाल खुले रखने को मना करते थे।

शाहरुख और गौरी की शादी

एक ऐसा आया जब गौरी इन सब चीज़ो से बहुत तंग थी। फिर गौरी ने उनसे ब्रेकअप तक कर लिया था लेकिन बाद में शाहरुख उन्हें मनाने मुंबई तक पहुंच गए। फिर क्या गौरी ने शाहरुख को माफ़ कर दिया। गौरी ने 25 अक्टूबर, 1991 को शाहरुख से शादी कर ली। आज इस कपल के तीन बच्चे- आर्यन, सुहाना और अबराम हैं।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला