सारा अली खान (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)  
बॉलीवुड

सारा अली खान ने गोल्डन गाउन में शेयर की लेटेस्ट फोटोज, फैंस बोले- सैफ की बेटी ने उर्फी को पीछे छोड़ दिया

सारा अली खान ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर किए हैं। इन फोटोज में सारा गोल्डन गाउन में दिखाई दे रही हैं। सारा ने इस ड्रेस के साथ न्यूड मेकअप किया है। एक्ट्रेस ने पिंक लिपस्टिक के साथ अपने मेकअप को कंप्लीट किया है।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस आए दिन अपने सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियो शेयर करती हैं। इसी बीच सारा अली खान ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर किए हैं। इन फोटोज में सारा गोल्डन गाउन में दिखाई दे रही हैं। सारा अली खान ने फोटोज के कैप्शन में लिखा है कि बहार अंतरिक्ष में भी यह जगह नहीं है।

सारा अली खान गोल्डन गाउन ड्रेस में बला की खूबसूरत लग रही हैं। सारा अली खान ने इस ड्रेस के साथ न्यूड मेकअप किया है। सारा अपने बालों का बन बनाया हैं। एक्ट्रेस ने पिंक लिपस्टिक के साथ अपने मेकअप को कंप्लीट किया है। सारा अली खान अपने खानों में सिल्वर कलर की एअरिंग पहनी हैं। एक्ट्रेस की एअरिंग उनके ड्रेस से मैच करती है। हालांकि फैंस को सारा ये ड्रेस पसंद नहीं आई हैं।

पदौदी खानदान की बेटी को फैंस ने किया ट्रोल

सारा अली खान को इस ड्रेस के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। इतना हो पदौदी खानदान की बेटी की तुलना फैंस उर्फी जावेद से कर रहे हैं। सारा के फोटोज पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि सारा मैम आपने पॉपुलर उर्फी को बीट कर डाला। दूसरे यूजर ने लिखा कि रात में सोने के वक्त काम आएंगे आपकी ड्रेस मछरदानी के लिए यार। एक अन्य यूजर ने लिखा कि सचमुच दुनिया से बाहर है।

सारा अली खान की फिल्म

सारा अली खान को आखिरी बार मर्डर मुबारक में नजर आई थी। मर्डर मुबारक हॉरर कॉमेडी फिल्म थी। इस फिल्म में सारा के अलावा, करिश्मा कपूर, विजय वर्मा, पंकज त्रिपाठी, संजय कपूर, डिंपल कपाड़िया और अशीम गुलाटी जैसे कलाकार शामिल हैं। इसके अलावा सारा अली खान को ऐ वतन मेरे वतन में देखा गया था। ये फिल्म देशभक्ति से जुड़ी कहानी है। सारा अली खान की आने वाली फिल्म स्काई फोर्स है। इस फिल्म में सारा अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज