फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया  
बॉलीवुड

सना खान को बिग बॉस से मिली थी पहचान, मौलवी से निकाह करने के लिए छोड़ दी बॉलीवुड

एक्ट्रेस सना खान 21 अगस्त को अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। सना ने तमिल, मलयालम, तेलुगू फिल्मों में भी काम किया। हालांकि, एक्ट्रेस को असली पहचान बिग बॉस 6 से मिली। इस शो में उन्हें काफी पसंद किया गया। इसके बाद सना को सलमान खान की 2014 में आई फ़िल्म जय हो में काम करने का मौका मिला।

सोनाली झा

मुंबई: टीवी से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस सना खान 21 अगस्त को अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। सना खान का जन्म 21 अगस्त 1988 को मुंबई के धारावी में हुआ था। एक्ट्रेस के पिता केरल के मलयाली मुस्लिम हैं और उनकी मां सईदा मुंबई की रहने वाली हैं। एक हादसे के बाद से सना खान ने फिल्मी दुनिया से दूरी बनाई और इस्लाम का रास्ता अपना लिया।

सना खान ने अपने करियर की शुरुआत साल 2005 में 'यह है हाई सोसाइटी' से की थी। इसके बाद वह 'मुंबई टू गोवा', 'धन धना धन' गोल जैसी फिल्मों में नजर आई। सना ने तमिल, मलयालम, तेलुगू फिल्मों में भी काम किया। हालांकि, एक्ट्रेस को असली पहचान बिग बॉस 6 से मिली। इस शो में उन्हें काफी पसंद किया गया। उनकी लोकप्रियता बढ़ गई जब वह शो से बाहर आई, तो उन्हें सलमान खान की 2014 में आई फ़िल्म जय हो में काम करने का मौका मिला।

सना खान इसके बाद फिल्म वजह तुम हो, टॉयलेट एक प्रेम कथा में नजर आई थीं। सना कोरियोग्राफर मेलविन लुईस के साथ रिलेशनशिप में थी। दोनों लंबे समय तक एक साथ रहे। फिर अचानक उनका ब्रेकअप हो गया। सना ने ब्रेकअप के बाद लुइस पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। सना का कहना था कि लुईस उनका इस्तेमाल कर रहे थे। कहा जाता है ब्रेकअप के बाद सन डिप्रेशन में चली गई थी।

सना ने नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। हालांकि कुछ समय बाद वह ठीक हो गई। अपने ब्रेकअप के बाद सना ने फैसला लिया था कि वह इंसानियत की खिदमत में अपना जीवन बिताएगी। इसके लिए वह बॉलीवुड की शान शौकत से दूर हो गई। कुछ समय बाद सना ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इसमें उन्होंने बॉलीवुड छोड़ने की जानकारी दी थी।

सना ने नवंबर 2020 में मौलाना अनस रहीम से निगाह कर लिया। इसके बाद सना ने सोशल मीडिया पर अपनी निगाह की तस्वीरें शेयर की। सना ने लिखा की शादी का फैसला 1 दिन में नहीं लिया जाता। उन्होंने बरसों से अपनी जिंदगी में ऐसे इंसान की दुआ मांगी है। शादी के बाद सना ने अब बुर्के को अपना लिया है। उनका कहना है कि वह अल्लाह के बताएं रास्ते पर ही चलेगी।

BRICS Summit 2026 LIVE: PM नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा की

AMU इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस: स्मार्ट एनेस्थीसिया-AI तकनीक से सुरक्षित होगी सर्जरी, विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव

BRICS समिट पर ग्लोबल मीडिया की नजर, PM मोदी की कूटनीति की चर्चा, कहा- मुश्किल समय में भारत की सफल अध्यक्षता

भारतीय युवाओं को Gen-Z कहना गलत, BJP नेता माधवी लता ने बताई वजह, CM योगी को लेकर भी दिया बड़ा बयान

Exclusive: मोदी-पुतिन से BRICS तक, पुतिन का भारत दौरा क्यों है अहम? डिफेंस एक्सपर्ट अनिल खोसला ने बताई वजह