बॉलीवुड

रेखा से शादी करना चाहते थे सलमान खान, खुद एक्टर ने कबूल की ये बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा इस समय आइफा अवॉर्ड्स 2024 की अपनी परफॉर्मेंस को लेकर जबरदस्त तरीके से सुर्खियों में हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सलमान खान बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा से शादी करना चाहते थे। खुद एक्टर ने इस बात का खुलासा किया और रेखा ने भी उस दौरान सलमान खान से जुड़ी दिलचस्प बात बताई थी।

अनिल सिंह

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा से शादी करना चाहते थे सलमान खान, खुद एक्टर ने इस बात का खुलासा किया था और रेखा ने भी सलमान खान से जुड़ी दिलचस्प बात उस दौरान बताई थी। फिलहाल रेखा आईफा अवार्ड 2024 में हुई अपनी परफॉर्मेंस को लेकर जबरदस्त तरीके से सुर्खियों में आ गई है। करीब 70 साल की रेखा ने अपनी परफॉर्मेंस से अपने प्रशंसकों का दिल जीत लिया है।

एक समय में बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा सलमान खान की पड़ोसी हुआ करती थी। उस समय सलमान खान की उम्र काफी कम थी और उनका फिल्मों में डेब्यू भी नहीं हुआ था। उस समय सलमान खान रेखा को पसंद करने लगे थे। जबकि रेखा उम्र में उनसे 11 साल बड़ी थी। सिर्फ रेखा को देखने के लिए वह अपने अपार्टमेंट के बालकनी में रहा करते थे। क्योंकि रेखा उस समय योगा क्लास के लिए निकलती थी और वह उन्हें देखने का मौका नहीं चूकना चाहते थे।

बिग बॉस 14 में रेखा अपनी फिल्म 'सुपर नानी' को प्रमोट करने आई थी उस दौरान रेखा ने सलमान खान से जुड़ा किस्सा लोगों को बताया था। सलमान खान ने उनके सामने ही बात स्वीकार की थी कि सलमान खान ने योगा क्लास सिर्फ इसलिए ज्वाइन की थी, क्योंकि वहां रेखा योगा सिखाती थी। तब रेखा ने यह बताया था कि सलमान खान उनका पीछा किया करते थे और यह बात उन्होंने सलमान खान के घर वालों को भी बताई थी।

उस दौरान हंसी मजाक में सलमान ने कहा, शायद यही कारण है कि वह आज तक कुंवारे रह गए और रेखा ने भी यह कहा कि और इसी वजह से वह भी शादी नहीं कर पाई थी।  हालांकि यह मजाक का हिस्सा था, लेकिन सलमान खान से जुड़ी दिलचस्प बात रेखा ने बताई थी। रेखा फिलहाल आइफा अवार्ड्स 2024 में परफॉर्म कर रही हैं और उनकी परफॉर्मेंस ने दर्शकों का दिल एक बार फिर जीत लिया है। वह 70 साल की उम्र में भी जबरदस्त परफॉर्मेंस करते हुए नजर आई हैं।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, आय से अधिक संपत्ति मामले में CBI और ED की जांच पर लगी रोक

काठमांडू में जनरल धीरज सेठ का भव्य स्वागत, आज मिलेगा नेपाली सेना प्रमुख का मानद पद

Air India के 2 पायलटों का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव, 300 से ज्यादा की जांच, फाइनल रिपोर्ट आने तक ड्यूटी से हटे

नीति आयोग को मिला नया नेतृत्व: 1989 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी अनुराग जैन बने नए CEO