राहुल देव (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)  
बॉलीवुड

राहुल देव ने विलेन बनकर बॉलीवुड में कमाया नाम, दिल्ली के पूर्व कमिश्नर से है गहरा नाता

बॉलीवुड के खूंखार विलेन राहुल देव का जन्म 27 सितंबर 1968 को दिल्ली में हुआ था। राहुल देव 27 सितंबर यानी आज 56 वां जन्मदिन मना रहे हैं। राहुल देव के पिता हरि देव दिल्ली के पूर्व कमिश्नर रह चुके हैं। हालांकि राहुल देव बहुत बड़े विलेन हैं, लेकिन फिल्मों में।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड के खूंखार विलेन राहुल देव का जन्म 27 सितंबर 1968 को दिल्ली में हुआ था। राहुल देव 27 सितंबर यानी आज 56 वां जन्मदिन मना रहे हैं। राहुल देव के पिता हरि देव दिल्ली के पूर्व कमिश्नर रह चुके हैं। हालांकि राहुल देव बहुत बड़े विलेन हैं, लेकिन फिल्मों में। राहुल देव के बर्थडे के खास मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ा एक बेहद दिलचस्प किस्सा...

राहुल देव ने कभी भी अपने पापा जैसे पुलिस फोर्स में ज्वाइन करने के बारे में नहीं सोचा। यह बात बहुत काम लोग को पता है कि राहुल देव एक्टर बनने क्रिकेट खेलना पसंद करते थे। हालांकि, एक्टर ने क्रिकेट के बारे में कभी भी पेरेंट्स को नहीं बता पाए। कुछ समय उन्होंने खुद ही क्रिकेट खेलना बंद कर दिया। क्रिकेट के बाद राहुल ने मॉडलिंग में अपनी किस्मत आजमाने के लिए मुंबई आ गए।

राहुल देव डेब्यू फिल्म में बने खूंखार विलेन

राहुल ने मॉडलिंग की दुनिया में खूब नाम कमाया। इसके बाद एक दिन राहुल की किस्मत चमकी और एक्टर सनी देओल के साथ फिल्म चैंपियन में काम करने का मौका मिला। राहुल ने अपनी डेब्यू फिल्म में खूंखार विलेन के किरदार में दिखाई दिए। उन्होंने लोगों को खूब डराया। फिल्म चैंपियन में राहुल देव के साथ सनी देओल और मनीषा कोइराला मुख्य भूमिका में थे।

राहुल देव की गर्लफ्रेंड मुग्धा गोडसे

राहुल देव ने फिल्म चैंपियन के बाद कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। राहुल ने हिंदी के अलावा साउथ इंडस्ट्री भी अपनी एक्टिंग से धाक जमाई है। इसके अलावा एक्टर ने कई वेब सीरीज में भी काम किया। राहुल फिल्मों के अलावा अपनी 18 साल छोटी गर्लफ्रेंड को लेकर भी खूब चर्चा में रहते हैं। खबरों के मुताबिक, राहुल देव और मुग्धा गोडसे काफी समय से लिवइन में रहते हैं।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z