बॉलीवुड

काजोल की 'दो पत्ती' से लेकर कपिल शर्मा की 'ज्विगाटो' तक OTT पर रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

महीना खत्म होने में भी 10 दिन बचा हुआ है लेकिन बच्चे 10 दिन में ढेर सारी फिल्में और सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। आइए जानते हैं 21 से 27 अक्टूबर तक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर न्यू रिलीज में क्या कुछ है।

अनिल सिंह

मुंबई: 21 से 27 अक्टूबर तक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ढेर सारी फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं लेकिन हिंदी सिनेमा देखने वालों के लिए अच्छी खबर यह है कि इस हफ्ते तीन फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली हैं, जिसमें काजोल की 'दो पत्ती', कपिल शर्मा की 'ज्विगाटो' और जॉर्ज मिलर की 'फ्यूरिओसा: ए मैड मैक्स सागा' फिल्म रिलीज होगी। चलिए जानते हैं यह फिल्में किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कौन से दिन रिलीज होने वाली हैं।

गैर हिंदी फिल्म की बात करें तो, 'द बाइक राइडर्स', डैनी लियोन की 1967 की फोटोग्राफी बुक पर बनी क्राईम ड्रामा है और यह फिल्म एक मिड वेस्टर्न साइकिल क्लब के इर्दगिर्द घूमती है, यह फिल्म 21 अक्टूबर को जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगी। 'ब्यूटी इन ब्लैक' नाम की फिल्म 24 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 'कैनेरी ब्लैक', 24 अक्टूबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। 'लाइक ए ड्रैगन: यकूजा', 24 अक्टूबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। 'डोंट मूव' 25 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

'दो पत्ती', 25 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी 

काजोल और कृति सेनन की फिल्म 'दो पत्ती' 25 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को शशांक चतुर्वेदी ने डायरेक्ट किया है। जबकि कनिका ढिल्लों ने इसकी कहानी लिखी है। दो पत्ती की कहानी देवीपुर के पहाड़ पर आधारित है। इस फिल्म के केंद्र में विद्या ज्योति (काजोल) पर आधारित है, जो एक तेज तर्रार पुलिस अधिकारी है। विद्या के सामने एक अपराध है जिसके दो सिरों पर जुड़वा बहनें (कृति सेनन) की कहानी को दिखाया गया है।

'ज्विगाटो', 25 अक्टूबर प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी 

कपिल शर्मा स्टार फिल्म 'ज्विगाटो' 25 अक्टूबर को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। इस फिल्म का डायरेक्शन नंदिता दास ने किया था और फिल्म को काफी पसंद किया गया था। कपिल शर्मा की यह पहली फिल्म थी जिसमें उनकी एक्टिंग की सराहना की गई थी।

 'फ्यूरिओसा: ए मैड मैक्स सागा', 23 अक्टूबर को जियो सिनेमा पर रिलीज होगी

यह अंग्रेजी फिल्म है लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इसका हिंदी वर्जन भी उपलब्ध है। यह फिल्म 23 में 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म 2015 में रिलीज हुई 'मैड मैक्स: फ्यूरी रोड' का एक रोमांचक सीक्वल है। फैंस इस फिल्म के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। 'फ्यूरिओसा: ए मैड मैक्स सागा', 23 अक्टूबर को जियो सिनेमा पर रिलीज होगी।

तकनीक की दुनिया में कायम की बादशाहत! थॉमस एडिसन की वो कोशिश जो आज भी हमारे घरों को कर रखा है रौशन

सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे बेहतर लीडर, CJP नेता अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

आप जेन-जी नहीं... दिल्ली HC में सौरव दास और आशुतोष रांका की याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने उम्र पूछकर लताड़ा

नक्सलवाद के बाद अब देश को नशामुक्त करने का संकल्प, अमित शाह ने तय की बड़ी डेडलाइन- VIDEO

दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों रोके गए पंजाब के CM भगवंत मान? अथॉरिटी ने काटा 50 हजार का चालान, AAP ने सरकार को घेरा