बॉलीवुड

एल्विश यादव से दूर रहने की मुनव्वर फारूकी ने खाई कसम, नाकाम हुई दोनों को एक करने की कोशिश

मुनव्वर फारूकी और एल्विश यादव को लेकर विवाद सामने आया था, उसके बाद अब मुनव्वर फारूकी ने उनसे दूर रहने की बात कही है। वहीं एल्विश यादव भी मुनव्वर फारूकी को लेकर बयान देने से बचते रहते हैं। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि दोनों को एक करने की कोशिश में जुटे लोगों को नाकामयाबी हासिल हुई है। 

अनिल सिंह
मुंबई: मुनव्वर फारूकी और एल्विश यादव दोनों को एक करने की कोशिश नाकाम होती हुई नजर आ रही है। दोनों को लेकर हाल ही में एक विवाद सामने आया था और उसके बाद कुछ लोगों ने दोनों को एक करने की कोशिश भी की। लेकिन फिलहाल वह पूरी तरह से नाकामयाब होते हुए नजर आ रही है। मुनव्वर फारूकी में एल्विश यादव से दूर रहने की कसम खाई है तो वहीं एल्विस यादव भी मुनव्वर फारूकी के बारे में कुछ भी बोलने से बचते रहते हैं।
एक क्रिकेट मैच के दौरान एल्विश यादव और मुनव्वर फारूकी के बीच विवाद सामने आया था। इसके बाद अगर Galatta India से बात करते हुए मुनव्वर फारूकी ने बताया कि वह एल्विश यादव से दूर रहना ही पसंद करेंगे। दरअसल मुनव्वर फारूकी से यह पूछा गया था कि वह प्राइम वीडियो पर आने वाली उनकी सीरीज में उनके साथ बाकी जुड़ रहे युट्यूबर्स  के बारे में क्या कहना चाहते हैं, तो इस दौरान मुनव्वर फारूकी ने बताया कि वह एल्विश से दूर ही रहना चाहते हैं।
मुनव्वर फारूकी और एल्विश यादव के बीच विवाद के बाद दोनों को एक साथ लाने की कोशिश की गई। कुछ समय पहले ही दोनों का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें दोनों एक दूसरे से हाथ मिलाते हुए दिखाई दिए थे। यह कोशिश मीडिया कर्मियों ने की थी। लेकिन उसके बावजूद दोनों के बीच मतभेद खत्म नहीं हुआ है। मुनव्वर फारूकी ने एल्विश यादव से दूर रहने की बात कही है, तो वहीं एल्विस यादव भी मुनव्वर फारूकी के बारे में बात करने से बचते हुए नजर आते हैं।
एल्विश यादव और मुनव्वर फारूकी दोनों ही युट्यूबर्स हैं और दोनों का ही नाता बिग बॉस से रहा है। मुनव्वर फारूकी ने हाल ही में बिग बॉस की ट्रॉफी अपने नाम की थी, तो वहीं एल्विश यादव भी बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर रह चुके हैं।

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा

बैलेट बॉक्स, इस्तीफा दो से DK इट्स डन ब्रो तक, MLC चुनाव के नतीजों पर BJP ने कांग्रेस पर की मीम्स की बौछार

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी