मिथुन चक्रवर्ती और शबाना आजमी (फोटो क्रेडिट-सोशल मीडिया) 
बॉलीवुड

मिथुन चक्रवर्ती को मिलेगा दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड, शबाना आजमी के नाम हुए सबसे ज्यादा पुरस्कार

70वीं नेशनल अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन 8 अक्टूबर यानी आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में होगा। ये सेरेमनी दोपहर 3 बजे शुरू होने वाली है। फिल्म जगत का सबसे गौरवपूर्ण दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड इस साल मिथुन चक्रवर्ती को मिलेगा।

सोनाली झा

मुंबई: 70वीं नेशनल अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन 8 अक्टूबर यानी आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में होगा। ये सेरेमनी दोपहर 3 बजे शुरू होने वाली है। इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सभी विजेताओं को अवॉर्ड प्रेजेंट करेंगी। फिल्म जगत का सबसे गौरवपूर्ण दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड इस साल मिथुन चक्रवर्ती को मिलेगा। वहीं, ज्यादा पुरस्कार के मामले में दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी का नाम सबसे आगे हैं।

मिथुन चक्रवर्ती ने अपने करियर की शुरुआत साल 1977 में फिल्म मृगया से किया था। इस फिल्म के लिए मिथुन चक्रवर्ती को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। एक्टर ने अपने पुरे करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है और फैंस का मनोरंजन किया। मिथुन का जन्म कोलकाता में हुआ था। वो पेशे से एक एक्शन, पॉलिटिशियन और प्रोड्यूसर भी हैं। अपने पूरे करियर में उन्होंने 350 से ज्यादा फिल्में की हैं।

मिथुन चक्रवर्ती ने अपने करियर में हिंदी, बंगाली, तमिल, भोजपुरी, तेलुगू, कन्नड़, पंजाबी जैसी भाषाओं में भी काम किया है। मिथुन ने एक्टिंग के अलावा अपने डांस से भी फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने फिल्म डिस्को डांसर से अपनी करियर को एक नई उड़ान दी। इस फिल्म का एक गाना आई एम ए डिस्को डांसर भी काफी हिट रहा। आज भी मिथुन का वो गाना लोगों की जबान पर है।

दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी ने इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे कर लिए हैं। शबाना आज़मी अपनी वर्सेटिलिटी, दमदार एक्टिंग, कला और एक्टिविज्म के लिए अपनी कमिटमेंट के लिए जानी जाती हैं। उनका करियर, जो पांच दशक तक चला है वह वकाई में बेहद असाधारण रहा है। शबाना आजमी के पास सबसे ज्यादा नेशनल अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड है। उन्हें 5 बार फिल्म अंकुर, कांधार, पार, अर्थ और गॉडमदर के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला हैं।

शबाना आजमी को हाल ही में फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में देखा गया था। इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस को फ़िल्मफ़ेयर अवॉर्ड मिला। इसके अलावा फैंस उन्हें अगली बार 'बन टिक्की' में देखेंगे, जिसमें जीनत अमान भी उनके साथ नजर आने वाली हैं। शबाना आज़मी ने अपना फिल्म डेब्यू 1974 में 'अंकुर' के साथ किया था, यह फिल्म भारतीय सिनेमा की दुनिया ने एक बेहद महत्वपूर्ण फिल्म थी।

BRICS Summit के बाद चीन रवाना हुए शी जिनपिंग, भारत-चीन रिश्तों पर दिए 4 सुझाव

BRICS Summit 2026: मायावती ने की नई दिल्ली घोषणापत्र की तारीफ, कहा- कूटनीति के मोर्चे पर भारत को मिली कामयाबी

BRICS Summit 2026 LIVE: नई दिल्ली से चीन के लिए रवाना शी जिनपिंग; ब्रिक्स नेताओं के साथ की अहम बैठक

Nandigram Bypoll 2026: क्या नंदीग्राम से फिर चुनाव लड़ेंगी ममता? TMC के नाम और सिंबल पर छिड़ी जंग

अमेरिकी खुफिया एजेंसी की फाइल में नया खुलासा, 9/11 से पहले लादेन के टारगेट पर था भारत