फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम 
बॉलीवुड

मलयालम एक्टर निर्मल बेनी का हार्ट अटैक से निधन, 37 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

मलयालम फिल्म एक्टर निर्मल बेनी निधन हो गया है। एक्टर ने 37 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। निर्माता संजय पडियूर ने सोशल मीडिया हैंडल पर उनके निधन की खबर शेयर की। दिवंगत एक्टर को याद करते हुए उन्होंने बताया कि उनका निधन हार्ट अटैक से हुआ।

सोनाली झा

मुंबई: मलयालम फिल्म एक्टर निर्मल बेनी निधन हो गया है। एक्टर ने 37 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। निर्माता संजय पडियूर ने सोशल मीडिया हैंडल पर उनके निधन की खबर शेयर की। दिवंगत एक्टर को याद करते हुए उन्होंने बताया कि उनका निधन हार्ट अटैक से हुआ। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा कि एक प्यारे दोस्त को भारी मन से अलविदा निर्मल, आमीन निर्मल में फिल्म कोचाचा का मुख्य किरदार था। आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। भगवान से प्रार्थना है कि मेरे प्यारे दोस्त की आत्मा को शांति मिले।

उन्होंने अपने फेसबुक पर भी उनके निधन की दुखद खबर शेयर की और लिखा कि एक प्यारे दोस्त को भारी मन से अलविदा निर्मल, आमीन निर्मल में फिल्म कोचाचा का मुख्य किरदार था। आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। भगवान से प्रार्थना है कि मेरे प्यारे दोस्त की आत्मा को शांति मिले। निर्मल बेनी ने अपने करियर की शुरुआत एक कॉमेडियन के तौर पर की थी।

निर्मल बेनी ने साल 2012 में नवगाथार्कु स्वागतम से अपनी फिल्मी शुरुआत की थी। इस फिल्म को कलावूर रविकुमार ने लिखा था और जयकृष्ण करनवर ने निर्देशित किया था। वह लिजो जोस पेलिसरी की आमेन में कोचाचन की भूमिका निभाकर लोकप्रिय हुए। आमेन 2013 की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन लिजो जोस पेलिसरी ने किया है और इसे पी एस रफीक ने पेलिसरी की कहानी पर लिखा है।

वह 'दूरम' सहित कुल पांच फिल्मों में नजर आए। दूरम साल 2016 की मलयालम रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन मनु कन्नमथानम ने किया है और इसमें मकबूल सलमान, शाइन टॉम चाको और भगत मैनुअल ने अभिनय किया है। बेनी ने इसमें अभिनय भी किया था। उन्होंने यूट्यूब वीडियो के जरिए भी पहचान बनाई। उनके निधन से परिवार के सदस्य और इंडस्ट्री सदमे में है।

Vande Mataram Controversy: साध्वी प्राची का कांग्रेस पर हमला, बोली- गांधी परिवार के डीएनए में जिन्ना का DNA

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए