बॉलीवुड

के के मेनन के अंदर नहीं है स्टार वाला गुण, एक्टर ने खुद कबूल की ये बात

के के मेनन का नाम बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में शुमार किया जाता है। उन्होंने बॉलीवुड में हमेशा ही लीक से हटकर फिल्में की और उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने खूब सराहा, अब एक्टर ने खुद से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है और बताया है कि उनके अंदर स्टार वाला गुण बिल्कुल नहीं है। आइए जानते हैं इंटरव्यू के दौरान के के मेनन ने क्या कुछ कहा।

अनिल सिंह

मुंबई: बॉलीवुड कलाकार के के मेनन अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'शेखर होम' की तैयारी में जुटे हुए हैं, लेकिन इस बीच के के मेनन का एक इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने खुद यह बात कबूल की है कि उनके अंदर स्टार वाला गुण नहीं है, बल्कि वह एक्टिंग के दीवाने हैं, इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि अगर वह स्टार वाला गुण अपना भी लें, तो वो दो-चार दिन से ज्यादा नहीं रह पाएगा।

के के मेनन बॉलीवुड की चकाचौंध से दूर रहते हैं, फिल्मी पार्टियों में भी उनका आना जाना ना के बराबर ही होता है, पैपराजी के कमरे में वो कैद नहीं होते। इन सब के पीछे का रीजन भी उन्होंने इसी इंटरव्यू में बताया। एफएम फीवर को दिए गए साक्षात्कार में के के मेनन ने बताया कि वह चकाचौंध में नहीं रह सकते, दरअसल उन्होंने यह बात स्वीकार की कि उनके अंदर स्टार वाला गुण नहीं है और वह सिर्फ और सिर्फ एक्टिंग पर ही ध्यान देने को तरजीह देते हैं। इंटरव्यू के दौरान के के मेनन ने यह भी बताया कि अगर वह कोशिश भी कर ले तो भी दो-चार दिन से ज्यादा उनके अंदर स्टार वाला गुण नहीं रह पाएगा।

के के मेनन को उनके दमदार अभिनय के लिए दर्शक पहचानते हैं और उनका डाउन टू अर्थ रहना भी उनके प्रशंसक को काफी पसंद है। फिल्म 'पांच' उनकी सबसे अधिक बार देखी गई फिल्म है, जबकि फिल्म रिलीज ही नहीं हुई है। इतना ही नहीं वह पैरेलल सिनेमा में अधिक विश्वास रखते हैं, क्योंकि उनकी फिल्में कमर्शियल फिल्मों से अलग होती है। के के मेनन की वेब सीरीज 'शेखर होम' जल्दी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है। इसमें उनके साथ रणवीर शौरी, रसिका दुग्गल और कीर्ति कुल्हारी अहम भूमिका में नजर आएंगी।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना