बॉलीवुड

इरफान खान के बाबिल हो गए थे डिप्रेशन के शिकार, मां सुतापा बोलीं- प्लीज मेरे बच्चे को छोड़ दो

इरफान खान के बेटे बाबिल खान अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं। कई बार उनकी तुलना पिता इरफान खान से हो जाती है। इसे लेकर अब बाबिल खान की मां सुतापा सिकदर ने मीडिया से खुलकर बात की है।

सोनाली झा

मुंबई: दिवगंत एक्टर इरफान खान के बेटे बाबिल खान अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं। कई बार उनकी तुलना पिता इरफान खान से हो जाती है। इसे लेकर अब बाबिल खान की मां और इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर ने मीडिया से खुलकर बात की है। सुतापा सिकदर ने कहा है कि पिता से तुलना किए जाने की वजह से बाबिल डिप्रेशन का शिकार हो गया था।

सुतापा सिकदर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बाबिल पर बहुत ज्यादा प्रेशर है और मुझे ये ठीक नहीं लगता। ये दबाव नहीं होगा चाहिए। इरफान खान पर कभी किसी भी चीज का कोई दबाव नहीं था। जब आप अपने ऊपर कोई दबाव नहीं डालते हैं तो आपकी पर्सनैलिटी सामने आती है। ये सिर्फ काम के बारे में नहीं है, बल्कि पिता की तुलना होने के बारे में भी हैं, वो लगभग डिप्रेशन में है।

सुतापा सिकदर ने आगे बताया कि बाबिल खान में हर समय तनाव ओट दबाब रहता है। एक मां के तौर पर मुझे लगता है कि प्लीज मेरे बच्चे को छोड़ दो। बाबिल बहुत कमजोर है और उसमें लड़ने की फीलिंग नहीं है। बाबिल के पिता बहुत मजबूत थे और मैं भी। लेकिन जीन्स कहीं से तो आई होगी। बता दे कि एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन को कई दर्शकों ने कहा था कि उन्हें उनके चित्रण में इरफ़ान खान की झलकियां दिखाई दी है।

अभिषेक बच्चन से इरफ़ान खान की तुलना किए जाने पर सुतापा सिकदर ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अभिषेक बच्चन ने आई वांट टू टॉक में अद्भुत काम किया है। लेकिन उनकी तुलना महान अमिताभ बच्चन के साथ किए जाने पर उनके खिलाफ काम करती है। मुझे लगता है कि बाबिल को भी ऐसी ही मुश्किल परीक्षा से गुजरना पड़ रहा है। मैं बीएस उम्मीद करती हूं कि मेरा बेटा जल्द ही इससे उबर जाएं।

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा