बॉलीवुड

दिलजीत दोसांझ ने फिर लहराया भारत का परचम, इस सम्मान से गौरवान्वित हुआ देश

दिलजीत दोसांझ ने एक बार फिर भारत का नाम रोशन कर दिया है। वह पहले भारतीय कलाकार बन गए हैं जिनका नाम बिलबोर्ड कनाडा के कवर पर आया है। आइए जानते हैं उन्हें यह उपलब्धि कैसे मिली।

अनिल सिंह

मुंबई: पंजाबी सिंगर से एक्टर बने दिलजीत दोसांझ ने एक बार फिर भारतीयों को गौरवान्वित किया है। दिलजीत दोसांझ बिलबोर्ड कनाडा के कवर पर आने वाले पहले भारतीय कलाकार बन गए हैं। जो देश के लिए भी सम्मान की बात है। दिलजीत दोसांझ ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया। उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया जाता है। लेकिन उनकी गायकी के फैंस कायल हैं और उनकी नई उपलब्धि पर फैंस अपनी खुशी जाता रहे हैं, उन्हें बधाई दे रहे हैं।

बिलबोर्ड कनाडा के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर दिलजीत दोसांझ के नए सम्मान को शेयर किया गया है। जिसे दिलजीत दोसांझ ने भी इस पोस्ट को साझा किया है पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, दिलजीत कनाडा बिलबोर्ड के विशेष संस्करण के कवर पेज पर प्रदर्शित होने वाले पहले भारतीय कलाकार बन दुनिया भर में इतिहास रचने वाले हैं। यह प्रतिष्ठित प्रकाशन के लिए बेहद यादगार पल है।

दिलजीत दोसांझ की अगर बात करें तो वह इस समय सोशल मीडिया ही नहीं बल्कि देशभर में चर्चा का विषय बन गए हैं। उनका नया सम्मान भारत के लोगों को खुशी दे रहा है। सोशल मीडिया पर दिलजीत दोसांझ के लिए लोग तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं। कोई उन्हें शुक्रिया कह रहा है, तो कोई उन्हें शुभकामना दे रहा है। दिलजीत दोसांझ के लाइव कंसर्ट को लोग काफी पसंद करते हैं। जिससे उन्हें करोड़ों रुपए की कमाई होती है, उनकी कमाई भी समय चर्चा में बनी हुई है।

INDIA Bloc Protest LIVE: राहुल गांधी-खरगे समेत विपक्षी नेता सुप्रीम कोर्ट से निकले, CEC के खिलाफ याचिका दायर

सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी बनाम चुनाव आयोग, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल; 11 नेता बने पक्षकार

एकतरफा प्यार कब तक चलता? आनंद दुबे ने बताया उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ने का कारण

अस्पतालों की मनमानी पर सरकार ने लगाया लगाम! इलाज का खर्च सार्वजनिक करना हुआ अनिवार्य

सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करना कितना आसान? राहुल गांधी के मामले से समझिए कानूनी प्रक्रिया