बॉलीवुड

हॉस्पिटल से आई दीपिका पादुकोण की अपडेट, नन्हे मेहमान के लिए बेताब हुए रणवीर सिंह

दीपिका पादुकोण डिलीवरी के लिए एचएन रिलायंस फाऊंडेशन हॉस्पिटल में भर्ती हो चुकी हैं। रणवीर सिंह नन्हे मेहमान का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। परिवार अस्पताल में मौजूद है। दीपिका पादुकोण का रूटीन चेकअप चल रहा है।

अनिल सिंह

मुंबई: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। किसी भी समय गुड न्यूज़ आ सकती है। दीपिका डिलीवरी के लिए एचएन रिलायंस फाऊंडेशन हॉस्पिटल में एडमिट हुई हैं। शुक्रवार को कपल सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचा था और शनिवार को दीपिका पादुकोण अस्पताल में भर्ती हुई है।

दीपिका पादुकोण के अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद से उनके फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। दरअसल फैंस भी बच्चे को वेलकम करने का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच खबर यह भी है कि रणवीर सिंह नन्हे मेहमान का वेलकम करने के लिए बेताब हैं और इस समय रणवीर सिंह समेत पूरा परिवार दीपिका पादुकोण के साथ है।

दीपिका पादुकोण का रूटीन चेकअप डिलीवरी से पहले अस्पताल में दीपिका पादुकोण का रूटीन चेकअप किया जा रहा है। डिलीवरी किसी भी समय हो सकती है। हालांकि इसके बारे में औपचारिक जानकारी अस्पताल या फिर एक्टर की तरफ से जारी नहीं की गई है। लेकिन डिलीवरी इसी महीने में संभावित है और दीपिका पादुकोण का अस्पताल में एडमिट होना इस बात का संकेत है कि नन्हे मेहमान का आगमन घर में जल्द ही होने वाला है।

इससे पहले शुक्रवार को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पूरे परिवार के साथ मुंबई के दादर स्थित सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे। जहां उन्होंने डिलीवरी से पहले गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया। आपको बता दें कि इस समय गणेश उत्सव का माहौल है और दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह के घर में मेहमान आपका आगमन होने वाला है। ऐसे में इस शुभ अवसर पर कपल गणपति बप्पा के दरबार पहुंचा था।

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा