बॉलीवुड

जानें एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में डिलीवरी का कितना है चार्ज, दीपिका पादुकोण ने जहां बेटी को दिया जन्म

मुंबई के गिरगांव स्थित एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में दीपिका पादुकोण ने अपनी बेटी को जन्म दिया। आइए जानते हैं कि अस्पताल में डिलीवरी के लिए क्या-क्या सुविधाएं हैं। और इस अस्पताल में डिलीवरी का चार्ज क्या है।

अनिल सिंह

मुंबई: दीपिका पादुकोण ने बेटी को जन्म दिया है और रणवीर-दीपिका के घर नन्हे मेहमान का आगमन हो चुका है। इस मौके पर परिवार बेहद खुश है। चलिए जानते हैं एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल के बारे में कि यहां डिलीवरी के लिए क्या-क्या सुविधाएं हैं और यहां डिलीवरी का खर्च कितना आता है।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शुक्रवार को मुंबई के दादर स्थित सिद्धिविनायक मंदिर गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। शनिवार को लेबर पेन की वजह से दीपिका पादुकोण को एच एन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में भर्ती किया गया और रविवार के दिन दीपिका पादुकोण ने बेटी को जन्म दिया। दीपिका से पहले आलिया ने भी बेटी राहा को इसी अस्पताल में जन्म दिया था।

एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में डिलीवरी चार्ज

एचएन रिलायंस फाऊंडेशन हॉस्पिटल की वेबसाइट के मुताबिक डिलीवरी के लिए यहां अस्पताल के 1 दिन का खर्चा 1700 से लेकर 15000 के करीब तक का है। साथ ही इसमें यह भी बताया गया है कि पेशेंट की फैमिली के लिए अलग से कमरा भी मिलता है। पेशेंट के एंटरटेनमेंट के लिए 24 घंटे वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध है। इंटेंसिव केयर मॉनिटरिंग सिस्टम की भी सुविधा उपलब्ध है। एक सोफा कम बेड और एक मसाज चेयर की व्यवस्था यहां पर मौजूद है।

एचएन रिलायंस हॉस्पिटल को मुंबई के बेहतरीन अस्पतालों में गिना जाता है। रणवीर और दीपिका की बेटी के पहले यहां आलिया भट्ट की भी डिलीवरी हुई थी। दीपिका पादुकोण के बेटी को जन्म देने के बाद रणवीर सिंह की खुशी का ठिकाना नहीं है। दरअसल रणबीर सिंह खुद बेटी की इच्छा मन में पाले हुए थे। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि भगवान ने उनकी दुआ कबूल की है।

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा

राष्ट्रीय टीम में एंट्री के सिर्फ 37 दिन बाद प्रमोशन; जानिए आशीष अग्रवाल को भाजपा ने क्यों सौंपी बड़ी कमान