दीपिका पादुकोण (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
बॉलीवुड

दीपिका पादुकोण और उनकी बेटी की सेहत पर सामने आया बड़ा अपडेट, मां उज्जला ने दी जानकारी

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी नन्ही परी की परवरिश में लगी हुई है। दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया के जरिए लोगों से जुड़ी रहती है। एक्ट्रेस अक्सर अपनी लाइफ से जुडी अपडेट देती रहती हैं।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी नन्ही परी की परवरिश में लगी हुई है। दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया के जरिए लोगों से जुड़ी रहती है। एक्ट्रेस अक्सर अपनी लाइफ से जुडी अपडेट देती रहती हैं। वहीं फैंस को भी दीपिका पादुकोण और उनकी बेटी के सेहत के बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं है। इसी बीच दीपिका पादुकोण की मां उज्ज्वला पादुकोण और बहन अनीषा पदुकोण ने दीपिका और उनकी बेटी के सेहत के बारे में बात की है।

उज्ज्वला पादुकोण ने पेपराजी से बात करते हुए दोनों के हेल्थ के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दीपिका और उनकी बेटी ठीक हैं। उज्ज्वला अपनी छोटी बेटी अनीषा के साथ दीपिका के घर पर समय बिता रही हैं। हाल ही में दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह नवजात शिशु को दूध पिलाने के दौरान होने वाली मुश्किलों के बारे में बताना चाह रही हैं।

दीपिका पादुकोण ने बेबी गर्ल को दिया जन्म

बता दें कि एचएन रिलायंस फाऊंडेशन हॉस्पिटल में दीपिका ने बेबी गर्ल को जन्म दिया था। इस मौके पर कपल ने सोशल मीडिया पर अपने बेबी गर्ल के लिए एक पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने बताया था कि वेलकम बेबी गर्ल, 8.9.2024। हालांकि, अब दीपिका को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज मिल गया है। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के बायो को चेंज कर दिया हैं।

दीपिका की मदरहुड जर्नी

दीपिका पादुकोण ने मां के बाद अपने बायो में मदरहुड को लेकर बड़ा अपडेट दिया था। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा के बायो में लिखा है कि फीड, बर्प, स्लीप, रिपीट। दीपिका के बायो का मतलब है कि खिलाओ। डकार लो। सो जाओ। दोहराओ। दीपिका के बायो से ये चीज साफ होता है कि एक्ट्रेस अपने मदरहुड को खूब एन्जॉय कर रही हैं।

कपल की अपकमिंग फिल्म

काम की बात करें, तो दीपिका की अपकमिंग फिल्म सिंघम अगेन है। इस फिल्म में दीपिका के साथ उनके पति रणवीर सिंह भी दिखाई देंगे। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित 'सिंघम अगेन' दिवाली के मौके पर बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। सिंघम अगेन में अजय देवगन, करीना कपूर खान, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। इसके अलावा दीपिका के हाथ में ब्रह्मास्त्र 2 और कल्कि 2898 एडी है।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

हिंदुओं पर जरदारी के बयान पर जावेद अख्तर का करारा प्रहार, मिस्टर 10% वाले तंज से सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Monsoon Alert: बंगाल-ओडिशा में आफत की बारिश, यूपी-जम्मू समेत 9 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ का मंडराया खतरा

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई