स्त्री 2 और खेल खेल में का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन  
बॉलीवुड

स्त्री 2 का जलवा बरकरार, खेल खेल में का हुआ बुरा हाल, जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

स्त्री 2 ने तीसरे बुधवार को 5.50 करोड़ रुपये की कमाई की। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 497.80 करोड़ रुपये हो गया। खेल खेल में ने तीसरे बुधवार को महज 52 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 30.88 करोड़ रुपये हो गए है।

सोनाली झा

मुंबई: स्त्री 2, खेल खेल में, वेदा, तंगलान, डबल इस्मार्ट और मिस्टर बच्चन 15 अगस्त को एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि, अब वेदा, तंगलान, डबल इस्मार्ट और मिस्टर बच्चन का बॉक्स ऑफिस से पत्ता कट चूका है। वहीं अक्षय कुमार की फिल्म खेल खेल में का बुरा हाल हो गया है। स्त्री 2 का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बना हुआ है। आइए जानते हैं कि स्त्री 2 और खेल खेल में ने बॉक्स ऑफिस पर कितने की कमाई की हैं।

स्त्री 2 की कहानी

स्त्री 2 में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना मुख्य भूमिका में हैं। स्त्री 2 में सरकटा नाम का राक्षस गांव से महिलाओं को उठाकर ले जाता है। सरकटा कोई और नहीं बल्कि गांव का पूर्वज ही है जो कभी पितृसत्तात्मक सोच रखा करता था और महिलाओं को समाज में आगे बढ़ते नहीं देखना चाहता था। सरकटा एक-एक करके गांव की कई महिलाओं को उठा ले गया है और इस बार उसका अंत करने के लिए विक्की के साथ कई शक्तियां एक हो जाती हैं और उसका अंत करती हैं।

स्त्री 2 का कलेक्शन

स्त्री 2 रिलीज के बाद से अभी तक बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। स्त्री 2 करीब 60 करोड़ रूपये के बजट में बनी फिल्म है। स्त्री 2 ने कई बड़े-बड़े फिल्मों का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है। स्त्री 2 ने अपने आगे किसी फिल्म को टिकने नहीं दिया है। साल 2018 की फिल्म स्त्री के अगले पार्ट ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 20 दिन में 492.30 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं 21वें दिन यानी तीसरे बुधवार को 5.50 करोड़ रुपये की कमाई की। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 497.80 करोड़ रुपये हो गया।

खेल खेल में की कहानी

खेल खेल में फिल्म में अक्षय कुमार, वाणी कपूर, फरदीन खान, तापसी पन्नू, अपारशक्ति खुराना और अन्य कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अक्षय कुमार की फिल्म की कहानी फ्रेंडशिप पर आधारित हैं। इसमें सभी दोस्त मिलकर एक ऐसा गेम खेलते हैं, जिसमे सारे पतियों के राज सामने आते हैं।

खेल खेल में की कमाई

खेल खेल में ने रिलीज के पहले दिन पांच करोड़ की ओपनिंग की थी। 100 करोड़ रूपये के बजट में बनी फिल्म खेल खेल में का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हो गया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उलटी गिनती गिन रहा है। फिल्म ने रिलीज के 20 दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 30.36 करोड़ रुपये की कमाई की है। खेल खेल में ने रिलीज के तीसरे बुधवार को महज 52 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 30.88 करोड़ रुपये हो गए है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा