बॉलीवुड

Bigg Boss 18: शुरुआत में ही मिड वीक एविक्शन से डरे घरवाले, तगड़ा कंटेस्टेंट हुआ बाहर

बिग बॉस 18 से 24 घंटे के भीतर ही दूसरा एविक्शन दर्शकों के लिए दिलचस्प बन गया हैं। वहीं घर के भीतर दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है। वीकेंड का वार के दौरान गधराज को बिग बॉस के घर से बाहर का रास्ता दिखाया गया, लेकिन अभी एक तगड़े कंटेस्टेंट के शो से बाहर होने की खबर सामने आई है। आइए जानते हैं कि किस सदस्य को हफ्ते के बीच में ही शो से बाहर किया गया है।

अनिल सिंह

मुंबई: बिग बॉस के घर से दूसरे शॉकिंग एविक्शन की खबर सामने आ रही है। यह चौंकाने वाला इसलिए भी है क्योंकि शो की शुरुआत में ही मिड वीक एविक्शन देखने को मिल रहा है। हालांकि मिड वीक एविक्शन सीजन के आखिर में होता है। इसलिए गुणरत्न सदावर्ते का एविक्शन सभी को चौंका रहा है। 24 घंटे पहले ही गधराज को शो से बाहर का रास्ता दिखाया गया था और वह भी शॉकिंग एविक्शन था क्योंकि वह नॉमिनेशंस का हिस्सा नहीं था।

बिग बॉस ताजा खबर नाम की सोशल मीडिया पेज पर यह दावा किया गया है कि बिना किसी एलिमिनेशन या नॉमिनेशन प्रक्रिया के गुणरत्न सदावर्ते ने शो से अपना नाता तोड़ लिया है। दरअसल पेशेवर वकील होने के नाते उनके एक अहम केस की सुनवाई के लिए उन्हें कुछ वक्त के लिए बिग बॉस के घर से बाहर जाना पड़ा है, हालांकि आने वाले वक्त में वह बिग बॉस के घर में वापसी करते हुए नजर आएंगे।

आपको बता दें कि बिग बॉस के घर में इस तरह से घर के बाहर जाना किसी के लिए भी संभव नहीं है। ऐसे में इस खबर की सच्चाई क्या है, यह आने वाले वक्त में ही पता चल पाएगा। क्योंकि इस तरह से बाकी सदस्य भी अपने जरूरी काम बात कर बिग बॉस के घर से बाहर जाने की अपनी इच्छा जता सकते हैं और अगर ऐसा सच में हुआ है तो यह देखना दिलचस्प होगा कि आखिर गुणरत्न सदावर्ते को ये स्पेशल प्रिविलेज क्यों मिल रही है।

Jantar Mantar Protest LIVE: SIR को लेकर हंगामा, सौरभ भारद्वाज हिरासत में

1 जीरा, 2 अजवाइन, मर्द जात दो रिजाइन, जंतर-मंतर से DU तक नारों की धूम, दिल्ली के प्रोटेस्ट ने खींचा सबका ध्यान

Captain Smit Machchhar: पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित से की बात, बताया हमले के दौरान हिम्मत कहां से मिली

AAP नेता सौरभ भारद्वाज हिरासत में, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में पहुंचे थे जंतर-मंतर

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई