अक्षय कुमार (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम) 
बॉलीवुड

अक्षय कुमार ने किया मिस्टीरियस मोशन पोस्टर जारी, क्या बर्थडे पर फैंस को मिलेगा रिटर्न गिफ्ट ?

अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक मिस्टीरियस मोशन पोस्टर जारी किया है। इससे फैंस और इंडस्ट्री इनसाइडर के मन में उत्साह पैदा कर दिया है, इतना ही नहीं इसे लेकर अटकलें भी शुरू हो गई हैं।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इस साल अपने बर्थडे पर फैंस को रिटर्न गिफ्ट देने के लिए तैयार है। इससे पहले एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक मिस्टीरियस मोशन पोस्टर जारी किया है। इससे फैंस और इंडस्ट्री इनसाइडर के मन में उत्साह पैदा कर दिया है, इतना ही नहीं इसे लेकर अटकलें भी शुरू हो गई हैं। इस अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट के लिए जारी किए गए मोशन पोस्टर में एक डरावना मेटल फेस है, साथ ही बैकग्राउंड में रेड कर्टन्स देखे जा सकते हैं।

मिस्टीरियस मोशन पोस्टर इस बात की तरफ इशारा कर रहा है कि एक्टर के बर्थडे पर एक अनाउंसमेंट होने वाली है। मोशन पोस्टर देख पता चलता है कि एक बड़ी अनाउंसमेंट जल्द होने वाली है, जो कई सवालों और थियरीज को जन्म देगी। अब सवाल यह उठता है कि क्या यह अक्षय कुमार और प्रियदर्शन के बीच मच अवेटेड कॉलेबोरेशन हो सकता है? अफवाहों की माने तो यह जोड़ी एक हॉरर कॉमेडी फिल्म पर काम कर रही है।

अक्षय ने इस जॉनर में पहले भी भूल भुलैया जैसी फिल्म की है। टीजर का डरावना लोगो थ्योरी को सपोर्ट करता है, जो सुपरस्टार के हॉरर जॉनर में वापस आने की ओर इशारा कर रहा है। अफवाहों को बढ़ावा देते हुए, अक्षय और डायरेक्टर प्रियदर्शन के फिर से साथ आने की चर्चाएं हैं, जिन्होंने ‘भूल भुलैया’ में साथ काम किया था। प्रोजेक्ट को लेकर बहुत से सवाल उठ रहे हैं, जैसे कि क्या यह मोशन पोस्टर उनके अगले बड़े प्रोजेक्ट का संकेत है।

इतना ही नहीं यह भी अफवाहें सामने आ रही है कि फिल्म का विषय क्या होगा? अक्षय के साथ कौन होगा? इस बार उनका किरदार क्या होगा? क्या यह एक हॉरर फिल्म होगी, या अक्षय के पास कुछ और सरप्राइज है? तमाम सवालों के बावजूद एक बात तो साफ है कि फैंस बेहद उत्साहित हैं, साथ ही वे और ज्यादा अपडेट्स चाहते हैं। इतना ही नहीं वे एक बड़ी घोषणा के वादे का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब सबकी निगाहें बॉलीवुड के खिलाड़ी के बड़े ऐलान पर हैं, क्योंकि सोशल मीडिया पर इसके बारे में अटकलें और चर्चा जोरों पर हैं।

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता