बॉलीवुड

अभिषेक बच्चन संग तलाक को लेकर खबरों के बीच बेफिक्र दिखी ऐश्वर्या राय, यूजर्स बोले- मुस्कान...

अभिषेक बच्चन के साथ तलाक को लेकर खबरों के बीच ऐश्वर्या राय बेफिक्र अंदाज में मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आई हैं। इस दौरान उनके साथ आराध्या बच्चन भी मौजूद थीं। न्यूयॉर्क से भारत वापस लौटी ऐश्वर्या राय को एयरपोर्ट पर फैंस ने घेर लिया तो वह उनके साथ पोज देते हुए नजर आई हैं।

अनिल सिंह

मुंबई: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच मतभेद की खबर सामने आई थी और उसके बाद दोनों तलाक लेने वाले हैं इस विषय पर चर्चा तेज हो गई। इन खबरों के बीच ऐश्वर्या राय बच्चन न्यूयॉर्क चली गई थी और अपना जरूरी काम निपटा कर वो अब भारत वापस लौटी हैं, लेकिन वह तलाक को लेकर चल रही खबरों के बीच बेफिक्र अंदाज में नजर आईं। बेटी आराध्या के साथ उन्होंने वहां मौजूद फैंस के साथ फोटो में पोज दिया। ऐश्वर्या और आराध्या तस्वीर में मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी हुई है।

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के बीच मतभेद की खबर अनंत अंबानी की शादी के बाद सामने आई थी। दरअसल शादी की पार्टी में बच्चन परिवार पहुंचा था लेकिन खास बात यह रही कि अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या राय के साथ नहीं बल्कि परिवार के बाकी सदस्यों के साथ नजर आ रहे थे। ऐश्वर्या और आराध्या भी परिवार से अलग दिखाई दे रही थी और उसी के बाद से यह चर्चा आम हो गई कि दोनों के बीच मतभेद चल रहा है। यह चर्चा सिर्फ यही नहीं रुकी यह भी खबर आने लगी कि दोनों जल्दी तलाक लेने वाले हैं, हालांकि तलाक को लेकर चल रही खबरों पर अभिषेक बच्चन या ऐश्वर्या राय की तरफ से अभी तक कोई भी बयान सामने नहीं आया है।

दोनों को लेकर चल रही मतभेद की खबरों के बीच यह खबर भी तेजी से सुर्खियां बटोरने लगी कि अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय को मनाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं, ताकि रिश्ते में पड़ी दरार को कम किया जा सके। ऐसे में यह कहा जाने लगा कि अभिषेक बच्चन अपनी शादी को बचाने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं।  वहीं इस तस्वीर पर फैंस ने कमेंट कर कहा है कि मुस्कान के पीछे गम छिपा रही हैं ऐश्वर्या राय। आपको बता दें कि जब से दोनों के बीच मतभेद की खबर सामने आई है उनके फैंस बेहद चिंतित हैं क्योंकि वह दोनों के बीच तलाक नहीं देखना चाहते हैं।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज