बॉलीवुड

मोटापे को लेकर छलका ऐश्वर्या राय बच्चन का दर्द, प्रेग्नेंसी के बाद लोगों ने किए थे भद्दे कमेंट

बॉलीवुड एक्ट्रेस और विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन भी बॉडी शेमिंग का शिकार हुई हैं। दरअसल प्रेगनेंसी के बाद उन्हें भी मोटापे को लेकर भद्दे कमेंट का सामना करना पड़ा था। खुद एक्ट्रेस इसके बारे में अपना अनुभव साझा कर चुकी हैं।

अनिल सिंह

मुंबई: ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या हाल ही में हुए अवॉर्ड फंक्शन को लेकर सुर्खियों में हैं, जबकि ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के बीच मतभेद और तलाक को लेकर चल रही खबरों का सिलसिला भी अभी थमा नहीं है। इसी बीच ऐश्वर्या राय बच्चन का एक पुराना इंटरव्यू सुर्खियों में आ गया है, जिसमें एक्ट्रेस मोटापे के कारण आलोचना के अपने अनुभव को साझा करते हुए नजर आ रही हैं।

2015 के एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय अपने ट्रोलिंग के अनुभव को साझा करते हुए नजर आई हैं। उन्होंने बताया है कि प्रेगनेंसी के बाद उनका वजन बढ़ गया था। जिसके लिए उन्हें भद्दे कमेंट्स का सामना करना पड़ा था। मोटापे को लेकर अपने दर्द को साझा करते हुए ऐश्वर्या राय ने बताया कि उस समय प्राकृतिक तौर पर उनके शरीर का वजन बढ़ गया था और वह उस समय अपने स्वास्थ्य और बच्चे के स्वास्थ्य के लिए उसके साथ कोई भी छेड़छाड़ करना नहीं चाह रही थीं।

ऐश्वर्या राय ने यह भी कहा कि वह किसी भी पॉइंट को प्रूफ नहीं करना चाहती थी बस प्राकृतिक बदलाव के साथ बने रहना चाहती थी, लेकिन उसके बाद लोगों ने ऐश्वर्या राय के बढ़े हुए वजन पर उन्हें ट्रोल करना शुरू किया और भद्दे कमेंट किए गए। ऐश्वर्या राय ने बताया कि वह पूरी तरह से अपने स्वास्थ्य पर फोकस बनाए हुए थीं, जो उस समय उनके लिए बेहद जरूरी था।

ऐश्वर्या राय इस समय अभिषेक बच्चन के साथ मतभेद को लेकर चल रही खबरों की वजह से सुर्खियों में हैं। कहा जा रहा है कि दोनों के बीच मतभेद है और दोनों अलग होने के बारे में सोच रहे हैं। हालांकि ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की तरफ से अभी इस पर कोई भी तरह का रिएक्शन सामने नहीं आया है। बच्चन परिवार के साथ अलग-अलग समारोहों में ऐश्वर्या राय के शामिल ना होने की वजह से यह खबर सुर्खियों में आई थी।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज