'लापता लेडीज' ने जीता अमिताभ बच्चन का दिल 
बॉलीवुड

आमिर खान प्रोडक्शन और किरण राव की 'लापता लेडीज' ने जीता अमिताभ बच्चन का दिल

जियो स्टूडियोज और आमिर खान प्रोडक्शंस की लापता लेडीज, जो किरण राव ने डायरेक्ट की है, अपनी दिल छू लेने वाली कहानी और हास्य के साथ सबका दिल जीत रही है। फिल्म एक मजबूत संदेश देती है और करोड़ों लोगों के दिलों को छू गई है।

सोनाली झा

मुंबई: जियो स्टूडियोज और आमिर खान प्रोडक्शंस की लापता लेडीज, जो किरण राव ने डायरेक्ट की है, अपनी दिल छू लेने वाली कहानी और हास्य के साथ सबका दिल जीत रही है। फिल्म एक मजबूत संदेश देती है और करोड़ों लोगों के दिलों को छू गई है। हाल ही में, ऑस्कर में एंट्री और जापान में रिलीज के बाद, अब फिल्म को अमिताभ बच्चन से भी तारीफ मिली है।

हाल ही में जब आमिर खान कौन बनेगा करोड़पति में गए, तो अमिताभ बच्चन दर्शकों को संबोधित करते हुए कहते दिखे हैं कि आमिर खान द्वारा निर्मित हाल ही में रिलीज़ हुई फ़िल्म लापता लेडीज़ को ऑस्कर के लिए चुना गया है। आमिर, मेरी तरफ़ से आपको बहुत-बहुत बधाई। मैंने फ़िल्म देखी है। दरअसल, मैंने इसे दो बार देखा है। जया, जो बहुत समझदार हैं और अक्सर कहती हैं, 'नहीं, मुझे यह या वह पसंद नहीं आया,' उन्हें आपकी फ़िल्म बहुत पसंद आई।

जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, 'लापता लेडीज' किरण राव द्वारा निर्देशित और आमिर खान और ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित है। यह फिल्म आमिर खान प्रोडक्शंस और किंडलिंग प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाई गई है, जिसकी स्क्रिप्ट बिप्लब गोस्वामी की अवॉर्ड विनिंग कहानी पर आधारित है, अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है। फिल्म के स्क्रीनप्ले और डायलॉग को स्नेहा देसाई द्वारा लिखा गया है, जबकि बाकी डायलॉग्स को दिव्यनिधि शर्मा द्वारा लिखा गया है।

इसके बाद आमिर खान पूछते हैं कि जब जया जी शूटिंग पर जाती थीं, किसी और हीरो के साथ। वो कौनसा हीरो था जिसका नाम सुनकर आपको तकलीफ होती थी और जलन हो जाती थी कि हम्म, अच्छा। आमिर सवाल सुनकर अमिताभ बच्चन चौंक जाते हैं और आमिर का चेहरा देखने लगते हैं। वहीं आमिर स्माइल कर रहे होते हैं। इस एपिसोड में आमिर खान के साथ जुनैद खान भी दिखाई दिए थे।

CJI सूर्यकांत के विरोध के बीच NLSIU ने 34वां दीक्षांत समारोह किया कैंसिल, 12 सितंबर को होना था आयोजन

बिहार में खुलेगी पहली ऑल-विमेन यूनिवर्सिटी, छात्रा से वीसी तक सब महिलाएं; सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

22 हजार करोड़ के कर्ज पर सिर्फ 6.5 करोड़ में समझौता? सुभाष चंद्रा की कर्जमाफी पर विजय माल्या का तंज

जबलपुर में 600 करोड़ के T-72 टैंक प्रोजेक्ट का भूमि पूजन; रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी बड़ी सौगात

हरियाणा विधानसभा में बवाल! भूपेंद्र हुड्डा की सुरक्षाकर्मियों से धक्का-मुक्की, परिसर में कांग्रेस का प्रदर्शन