दीपक तिजोरी (फोटो सोर्स-इंंस्टाग्राम) 
मूवीज़

'आशिकी' फिल्म के हीरो दीपक तिजोरी के साथ हुई 1 करोड़ की ठगी, प्रोड्यूसर विक्रम खाखर ने लगाई चपत

Aashiqui Film Actor Deepak Tijori Filed Cheating Case: प्रोड्यूसर विक्रम खाखर ने एक्टर दीपक तिजोरी के साथ 1 करोड़ रुपए की ठगी की है। एक्टर ने विक्रम खाखर के खिलाफ अंबोली पुलिस स्टेशन में ठगी का मामला भी दर्ज करवाया है। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी है। ये मामला साल 2019 का है। आइए जानिए 'आशिकी' फिल्म के हीरो दीपक तिजोरी के साथ किसने और कैसे ठगी की?

निक्की राय

Aashiqui Film Actor Deepak Tijori Filed Cheating Case: डायरेक्टर महेश भट्ट की फिल्म 'आशिकी' के एक्टर दीपक तिजोरी के साथ एक बड़ी ठगी हुई है। प्रोड्यूसर विक्रम खाखर ने उन्हें 1 करोड़ रुपए की चपत लगाई है। एक्टर ने विक्रम खाखर के खिलाफ अंबोली पुलिस स्टेशन में ठगी का मामला भी दर्ज करवाया है। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी है। ये मामला साल 2019 का है। आइए जानिए 'आशिकी' फिल्म के हीरो दीपक तिजोरी के साथ किसने और कैसे ठगी की?

विक्रम खाखर ने दिया धोखा

एक्टर ने बताया कि उनकी मुलाकात 2019 में विक्रम खाखर से हुई थी। एक्टर दीपक ने विक्रम खाखर से फिल्म बनाने की इच्छा जाहिर की थी। खाखर ने उन्हें मदद का भरोसा दिलाया। एक्टर ने जानकारी दी कि वो फिल्म की शूटिंग भारत नहीं बल्कि लंदन में करना चाहते थे। खाखर ने उन्हें भरोसा दिया कि वो इसमें उनकी मदद करेंगे। एक्टर ने बताया कि 3 मार्च 2020 को उन्होंने फिल्म की शूटिंग के खर्च के लिए विक्रम खाखर को 1 करोड़ 74 लाख रुपए दिए थे।

फोन और मैसेज पर नहीं दिए सही जवाब

इस फिल्म को लेकर बात आगे बढ़ती उससे पहले कोरोना ने दस्तक दे दी। कोरोना की वजह से सब कुछ बंद हो गया। इस कारण फिल्म की शूटिंग संभव नहीं थी। दीपक ने भी इस बात को मान लिया, लेकिन कोरोना का कहर थमने पर जब दीपक ने फिर से विक्रम से कॉन्टेक्ट किया, तो उन्होंने एक्टर को कोई भी संतोषजनक रिस्पॉन्स नहीं दिया। विक्रम अक्सर शूटिंग को बात को लेकर टालमटोल करते रहे। दीपक ने इस बीच उन्हें कई बार फोन और मैसेज भी किए, लेकिन उन्हें कभी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। यह भी देखें-‘स्क्विड गेम सीजन 2’ का टीजर रिलीज, फिर होगा जिंदगी और मौत का खेल, फैंस बोले ‘रोंगटे खड़े कर दिए…….’

विक्रम खाखर पर होने लगा शक

इसके बाद दीपक को विक्रम पर शक होने लगा। उन्हें ये अंदाजा हो चुका था कि उनके साथ ठगी हो चुकी है। उन्होंने आखिरी बार 14 मार्च 2024 को मेसेज करके अपने पैसे मांगे, लेकिन खाखर ने तब भी कोई संतुष्टिजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस केस दर्ज करवाया।

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन

महाराष्ट्र के 3 कलाकारों को ललित कला अकादमी राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, 7 दिन बाद CJP नेताओं की जेल से रिहाई

मुकेश अंबानी की रिफाइनरी क्यों पहुंचे मार्को रुबियो? समझिए तेल का पूरा खेल