प्रतीकात्मक तस्वीर  
यवतमाल

अवैध शराब तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार

नवभारत डेस्क

नेरपरसोपंत. तहसील के आसेगांव में माणिकवाडा से अवैध तौर पर गावठी शराब की ढुलाई और तस्करी कर रहे युवक को धनज माणिकवाडा के विवादमुक्ती समिती के अध्यक्ष अमीत दाभिरे ने पकडकर इस युवक को पुलिस के हवाले किया.

पकडे गए आरोपी युवक का नाम जोविन गणेश पवार 24 निवासी आसोला है.प्राप्त जानकारी के मुताबिक दाभिरे यह काम के लिए अपने साथ सामाजिक कार्यकर्ता गणेश केवटे को लेकर जा रहे थे, तभी आसेगांव से माणिकवाडा धनज मार्ग पर जोविन पवार नामक यह युवक संदिग्ध तौर पर दो प्लास्टीक की कैन दुपहिया पर ले जाते दिखा.

उसे पकडकर पुछताछ करने पर उसके पास अवैध गावठी शराब अनुमानित तौर पर चालीस से पचार लिटर कैन में भरी हुई थी.इस बारे में उन्होने तात्काल नेर पुलिस थाने को ज3ानकारी दी.

जिसके बाद उनकी सहायता से पुलिस ने आरोपी जोविन पवार को हिरासत में लेकर अवैध शराब और दुपहिया मिलाकर 33 हजार का माल जब्त कर लिया.इस मामलें में शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अवैध शराबबंदी कानून 65 ए के तहत अपराध दर्ज किया गया है. मामले की जांच नेर पुलिस कर रही है.

काठमांडू में जनरल धीरज सेठ का भव्य स्वागत, आज मिलेगा नेपाली सेना प्रमुख का मानद पद

Air India के 2 पायलटों का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव, 300 से ज्यादा की जांच, फाइनल रिपोर्ट आने तक ड्यूटी से हटे

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

नीति आयोग को मिला नया नेतृत्व: 1989 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी अनुराग जैन बने नए CEO

BJP को शहजाद पूनावाला का बड़ा झटका! राष्ट्रीय प्रवक्ता समेत सभी पदों से दिया इस्तीफा, पार्टी को लेकर बड़ा बयान