यवतमाल जिला परिषद (सोर्स: सोशल मीडिया) 
यवतमाल

पंचायत समितियों की लापरवाही पर फूटा यवतमाल जिला परिषद CEO का गुस्सा, सभी BDO को मिली सख्त चेतावनी

Yavatmal News: यवतमाल की 16 पंचायत समितियों की लापरवाही पर ZP CEO मंदार पत्की ने सख्ती दिखाई। 31 अगस्त तक प्रशासन सुधारने का अल्टीमेटम दिया। वरना कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।।

आकाश मसने

Yavatmal News In Hindi: यवतमाल जिले की 16 पंचायत समितियों का कामकाज बिगड़ने पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मंदार पत्की ने कड़ा रुख अपनाया है। सीईओ ने सभी बीडीओ को चेतावनी दी है कि 31 अगस्त तक प्रशासन दुरुस्त करें, वरना कार्रवाई तय है।

पिछले एक साल से यवतमाल की पंचायत समितियों में प्रलंबित मामले, कोर्ट-कचहरी के मुकदमे, कर्मचारियों को सेवा संबंधी लाभ व पेंशन में विलंब जैसी समस्याएं बढ़ी हैं। कई बीडीओ अपने कार्यक्षेत्र के कार्यालयों की जांच तक नहीं कर रहे, यह बात सीईओ के संज्ञान में आते ही अब सख्त कदम उठाए गए हैं।

अब सहायक प्रशासन अधिकारी, सहायक लेखा अधिकारी, कनिष्ठ प्रशासन अधिकारी और कनिष्ठ लेखा अधिकारी पंचायत समितियों में जाकर दफ्तर जांच करेंगे। उनकी विस्तृत रिपोर्ट 31 अगस्त तक सीईओ को सौंपी जानी है।

इन मुद्दों पर रहेगा फोकस

  • लंबित सेवानिवृत्ति मामले
  • अनधिकृत अनुपस्थिति
  • अस्थायी कर्मचारियों के स्थायीकरण प्रमाणपत्र
  • लंबित लोकायुक्त मामले
  • 2022-23 की गोपनीय रिपोर्ट
  • जिला परिषद से संबंधित न्यायालयीन मामले
  • विभागीय आयुक्त के प्रलंबित अनुपालन मुद्दे
  • निलंबित कर्मचारियों की स्थिति
  • कंप्यूटर परीक्षा में हिंदी / मराठी छूट, उत्तीर्णता की स्थिति
  • अभिलेख वर्गीकरण व अनावश्यक कागजों का निपटारा

गांव स्तर के कर्मचारियों को राहत

इस कार्रवाई से गांव स्तर पर काम करने वाले कर्मचारियों के लंबित प्रकरण निपटने की उम्मीद है। पेंशन, सेवा लाभ जैसी अटकी फाइलें आगे बढ़ेंगी। वहीं पंचायत समिति कार्यालय में बैठने वाले कर्मचारियों को जांच के दौरान जवाब देने की पूरी तैयारी करनी होगी। सीईओ के कड़े कदमों से बीडीओ को अब कारभार सुधारने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा।

India Bloc Sharad Pawar Meeting in Mumbai LIVE: स्टालिन के बाद शरद पवार को मनाने पहुंचेंगे राहुल गांधी

Delimitation Bill Live: स्टालिन से मिले राहुल गांधी, मोदी सरकार का साथ नहीं छोड़ेगी DMK; अब पवार को मनाएंगे

15 दिसंबर के बाद NDA में होंगे शरद पवार! शिंदे गुट के नेता बच्चू कडू का बड़ा दावा

स्टालिन से मिले इंडिया ब्लॉक के नेता, मोदी सरकार का साथ नहीं छोड़ेगी DMK; राहुल बोले परिसीमन तमिलनाडु के खिलाफ

शरद पवार की राष्ट्रवादी पर भाजपा की नजर? महाजन बोले- राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं