भाजपा नगरसेवक ने की शिकायत (सौजन्य-नवभारत) 
यवतमाल

ऐ मर्द-ए-मुजाहिद...सरकारी उर्दू स्कूल में चला पाकिस्तानी गीत, BJP ने लगाए आरोप, देशद्रोह का केस होगा दर्ज!

Umarkhed Urdu School Controversy: उमरखेड़ नगर परिषद उर्दू स्कूल में विवादित गीत पर बच्चों का डांस! भाजपा ने 'देशद्रोही' कृत्य बताकर शिक्षकों और स्कूल प्रशासन पर FIR की मांग की।

प्रिया जैस

BJP Mahesh Kaleshwarkar: उमरखेड़ नगर परिषद की अब्दुल गफूर शाह उर्दू स्कूल क्रमांक 2 में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। यह कार्यक्रम 31 जनवरी को हुआ, जिसमें विद्यार्थियों से एक देश-विरोधी गीत पर गायन और नृत्य करवाए जाने का आरोप सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी के जिला महासचिव महेश कालेश्वरकर ने 4 फरवरी को विश्रामगृह में आयोजित पत्रकार परिषद में उक्त शिक्षक पर मामला दर्ज करने की मांग की।

कार्यक्रम में ''ऐ मर्द-ए-मुजाहिद तेरी यलगार कहां है'' यह पाकिस्तानी गीत चलाया गया। भाजपा पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि यह गीत भारत में प्रतिबंधित गीतों की सूची में शामिल है। इस गीत में “तलवार कहाँ है?” जैसे वाक्य प्रयोग कर लोगों को भड़काने और उग्र कार्रवाई के लिए प्रेरित किया जाता है।

शिक्षकों पर लगाया आरोप

यह गीत 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय पाकिस्तान में काफी प्रसिद्ध था और आज भी वहां सैन्य तथा राष्ट्रीय कार्यक्रमों में बजाया जाता है। कालेश्वरकर ने कहा कि मासूम बच्चों से ऐसा देश-विरोधी गीत गवाकर या उस पर नृत्य करवाना मुख्याध्यापक और शिक्षकों का देशविरोधी कार्य है।

यह संविधान के अनुच्छेद 28 के भी खिलाफ है, जिसमें सरकारी स्कूलों में धार्मिक प्रकार के गीत/कार्यक्रमों पर प्रतिबंध है। उन्होंने कहा कि ऐसे गीत बच्चों के कोमल मन पर भारत-विरोधी विचार थोपने का कार्य करते हैं तथा सामाजिक और धार्मिक तनाव बढ़ाने की साजिश प्रतीत होती है।

कार्यक्रम स्थल पर नगर परिषद के पदाधिकारी, नगराध्यक्ष, शिक्षण सभापति और नगरसेवक उपस्थित थे, लेकिन गीत शुरू होने पर भी किसी ने इसे रोकने का प्रयास नहीं किया, जिससे अप्रत्यक्ष रूप से इसे समर्थन ही मिला। पत्रकार परिषद में भाजपा के गटनेता विजय हरडपकर, शहर अध्यक्ष अतुल खंदारे, नगरसेवक अमोल तीवरंगकर, गोपाल कलाने, पवन मेंढे और बबलू मैड उपस्थित थे।

तुरंत विस्तृत जांच कर मामला दर्ज किया जाए

भाजपा नगरसेवक गोपाल कलाने ने 2 फरवरी को पुलिस को दी गई शिकायत में मांग की कि इस प्रकरण की तुरंत और विस्तृत जांच की जाए तथा दोषी शिक्षक, स्कूल प्रशासन, नगराध्यक्ष और शिक्षण सभापति पर भारतीय न्याय संहिता के अनुसार फौजदारी मामला दर्ज किया जाए।

भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि दोषियों पर कार्रवाई होने तक वे शांत नहीं बैठेंगे। “सरकारी उर्दू स्कूल में अगर इस तरह का ‘शिक्षण’ दिया जा रहा है तो इसकी गहराई से जांच होनी चाहिए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी ही चाहिए", ऐसा कालेश्वरकर ने कहा।

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है

विपक्ष की भूमिका सिर्फ दिखावा, चुनाव आयोग की नियुक्ति कमेटी पर जस्टिस दीपांकर दत्ता का बड़ा सवाल

Cooking Oil Price: सोयाबीन-पाम से सूरजमुखी तक तेल पर घटा कस्टम्स ड्यूटी, आज से लागू होंगे नए रेट

3 दशक निर्वासन भी नहीं तोड़ पाई आजादी का जुनून, कौन थी मैडम भीकाजी कामा जिन्होंने बनाया था भारत का पहला झंंडा