कुत्ते का हमला (सोर्सः सोशल मीडिया)
यवतमाल

Yavatmal News: उमरखेड़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 13 लोगों को काटा; 9 घायलों को नांदेड़ रेफर

Umarkhed Dog Attack: यवतमाल जिले के उमरखेड़ शहर में 30 अक्टूबर की शाम एक पागल कुत्ते ने पुसद रोड, ढाणकी रोड सहित विभिन्न इलाकों में 13 लोगों पर हमला कर दिया।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • यवतमाल के उमरखेड़ शहर में एक पागल कुत्ते ने विभिन्न इलाकों में 13 नागरिकों को काट लिया।

  • उमरखेड़ उपजिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद नौ घायलों को नांदेड़ सरकारी अस्पताल भेजा गया।

  • पुसद रोड, ढाणकी रोड सहित शहर के विभिन्न हिस्सों में कुत्ते ने नागरिकों पर हमला किया।

Yavatmal Dog Bite Incident: यवतमाल जिले के उमरखेड़ शहर में एक पागल कुत्ते ने जमकर आतंक मचाते हुए विभिन्न इलाकों में 13 लोगों को काट लिया। यह घटना 30 अक्टूबर की शाम सामने आई। पुसद रोड, ढाणकी रोड सहित शहर के अन्य हिस्सों में कुत्ते ने अचानक नागरिकों पर हमला कर दिया, जिससे पूरे शहर में दहशत का माहौल पैदा हो गया। इस हमले में घायल हुए नौ लोगों को उमरखेड़ के उपजिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद आगे के इलाज के लिए नांदेड़ के सरकारी अस्पताल में भेजा गया।

वहीं, नगर परिषद के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने देर रात करीब साढ़े दस बजे पागल कुत्ते को पकड़कर पिंजरे में बंद कर दिया। जानकारी के अनुसार, शहर के विभिन्न इलाकों में घूम रहे इस पागल कुत्ते ने अचानक राह चलते नागरिकों पर हमला करना शुरू कर दिया। इस दौरान कई लोगों के हाथ-पैरों पर गंभीर चोटें आईं। अचानक हुए इन हमलों से नागरिकों में भय और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

नांदेड़ के सरकारी अस्पताल में भेजा

विशेष रूप से छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पागल कुत्ते के हमले में मनीषा घुगरे (20), प्रथमेश हिवरे (22), आकाश जाधव (24), रहमत खान (40), सय्यद अफजल (30), काजल राणावत (18), नामदेव रुडे (40), पंकज नखाते (41) और रसिका मनोहर (17) घायल हुए हैं।

सभी घायलों को तत्काल उमरखेड़ के उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आगे के इलाज के लिए नांदेड़ के सरकारी अस्पताल में भेजा गया।

आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए विशेष टीम बनेगी

नगर परिषद उमरखेड मुख्याधिकारी डॉ. अजय कुरवाडे ने कहा कि पागल कुत्ते द्वारा नागरिकों को काटे जाने की जानकारी मिलते ही नगर परिषद के स्वास्थ्य कर्मचारियों की टीम तत्काल सक्रिय हुई और रात में ही कुते को पकड़कर बंद कर दिया गया।

शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या को देखते हुए अगले दो दिनों में एक विशेष वाहन तैयार किया जाएगा। इस वाहन के साथ चार कर्मचारियों की टीम तैनात की जाएगी। नगर परिषद प्रशासन का प्रयास शहर में आवारा कुत्तों के आतंक पर नियंत्रण पाने का है।

पंचकूला स्कूल में 6 साल की बच्ची से मारपीट, 2 टीचर सस्पेंड; स्कूल प्रशासन पर FIR, परिवार ने शेयर किया VIDEO

1984 सिख दंगों की बरसी पर INDIA गठबंधन की रैली से विवाद, हरदीप सिंह पुरी की अगुवाई में आज सड़कों पर उतरेगी BJP

दिल्ली में आज कांग्रेस की महारैली, 14 जोन, 400 ड्रोन, 4000 पुलिसकर्मी तैनात, रामलीला मैदान में सियासी संग्राम

LPG Price Hike: दिवाली से पहले महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, लगातार तीसरे महीने बढ़े दाम; जानें नए रेट

Delhi Pollution Rules: नो पीयूसी-नो फ्यूल से दोगुनी पार्किंग फीस तक, 1 नवंबर से दिल्ली में लागू हुए 10 नए नियम