ट्रक से बैटरी चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी (सोर्स: AI)
यवतमाल

यवतमाल में ट्रक से 25 हजार की बैटरी चोरी, लोहारा पुलिस की पूछताछ में दो आरोपियों ने कबूला अपराध

Yavatmal Truck Battery Theft: यवतमाल के लोहारा में ट्रक से 25 हजार रुपये की बैटरी चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद चोरी की बैटरी बरामद कर ली गई।

आलोक उमाकृष्ण

Yavatmal Truck Battery Theft Case: यवतमालजिले के लोहारा पुलिस ने ट्रक से बैटरी चोरी के मामले का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई करीब 25 हजार रुपये कीमत की बैटरी भी बरामद कर ली है।

क्या है मामला?

पुलिस के अनुसार, पंचशील नगर, वाघापुर टेकड़ी निवासी सचिन निरंजन डोंगरे ने 18 अगस्त 2026 को लोहारा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उनकी ट्रक क्रमांक एमएच-29 बीई-8011 पर लगी एक्साइड ड्राईव कंपनी की बैटरी, जिसकी कीमत करीब 25 हजार रुपये थी, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई थी।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वाघापुर परिसर में आरोपियों की तलाश शुरू की। इस दौरान पुलिस के हाथ दो संदिग्ध लगे।

पूछताछ में उनकी पहचान हेमंत गजानन तेंडुलकर (22), निवासी शिवाजीनगर, वाघापुर तथा गौरव भीमराव गाडेकर (26), निवासी पंचशील नगर, वाघापुर के रूप में हुई, पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की।

आरोपियों ने कबूला अपराध

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने ट्रक से बैटरी चोरी करने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की गई बैटरी बरामद कर ली। बरामद बैटरी की कीमत करीब 25 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की आगे जांच शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई से ट्रक से बैटरी चोरी की घटना का खुलासा हुआ है। यवतमाल पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपियों ने इससे पहले भी इस तरह की किसी वारदात को अंजाम दिया है या नहीं।

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक थोरात और एसडीपीओ अमोल कोली के मार्गदर्शन में की गई। लोहारा थाने के प्रभारी अधिकारी रोहित चौधरी के नेतृत्व में एचसी अमोल अन्नेवार, पीएन सचिन पातमवार, पीएन पवन चिरडे, रितेश मस्के और उमेश प्रधान की टीम शामिल रही।

Rajasthan Panchayat Result LIVE: नागौर में हनुमान बेनीवाल की बहन जीतीं, जयपुर में कांग्रेस ने बनाई बड़ी बढ़त

कावेरी जल विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु की याचिका खारिज की, 11 TMC पानी की मांग ठुकराई

Cyclone Akvan Live: अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया शुरू, अगले 3 घंटे अहम; ओडिशा-आंध्र में उड़ानों पर असर

राजस्थान पंचायत चुनाव रिजल्ट आज, BJP या कांग्रेस किसका पलड़ा भारी? मैदान में 29 हजार उम्मीदवार

अधिकारियों की बल्ले-बल्ले, 51000 रुपये भत्ता और विदेश घूमने का मौका, जानें किस राज्य ने बढ़ाई सुविधा